Kal ka mausam Haryana : कल से बिगड़ेगा हरियाणा में मौसम, 10 अक्टूबर तक 9 जिलों में बरसात का अलर्ट
HR Breaking News (kal ka mausam Haryana) हरियाणा में एक बार फिर से मौसम परिवर्तित होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। बारिश के चलते लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। खासकर किसानों को इन दिनों बारिश का नुकसान हो सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होने वाली बारिश में ओलावृष्टि का अंदेशा भी बढ़ जाता है, जो काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
हरियाणा में 7 अक्टूबर का मौसम (Haryana ka Mausam 7 October)
हरियाणा में 7 अक्टूबर को 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने, चमकने व सतह से लगती तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंचकूला (Panchkula ka Mausam 7 October), अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत (Panipat me barish) और सोनीपत में बारिश (Sonipat me barish) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में 8 अक्टूबर का मौसम (Haryana ka Mausam 8 October)
8 अक्टूबर को हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ में हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली से लगते फरीदाबाद (Faridabad me Barish), गुरुग्राम, सोनीपत में बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इस दौरान इन इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिजली गिरने व कड़कने की भी संभावना है।
हरियाणा में 9 अक्टूबर का मौसम (Haryana ka Mausam 9 October)
9 अक्टूबर को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इन 6 जिलों में 9 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 7 और 8 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट रहा है तो ऐसे में तापमान गिरने की काफी ज्यादा संभावना है। प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल (kaithal me barish), करनाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
हरियाणा में 10 अक्टूबर का मौसम (Haryana ka Mausam 10 October)
हरियाणा में 10 अक्टूबर को 6 जिलों में बारिश का अनुमान है। वहीं, हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ-साथ स्ट्रांग सर्फेस हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं बिजली कड़कने व गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट इन जिलों के लिए जारी किया गया है। प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र (Kurukshetra ka mausam), कैथल, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लगातार चार दिन बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इससे फसलों को काफी नुकसाना हो सकता है।
