23 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
23 October 2026 tak ka mausam - देश भर में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कई जगह पर गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है तो कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर 2026 तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि किन राज्यों में बरसात हो सकती है चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही मौसम ठंडा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और दिन के समय में ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (Barish alert) के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। इससे पहले कई जगह पर बरसात होगी। 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो गोवा, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा तकिया आंध्र प्रदेश, रायलसीमा तथा तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तमिलनाडु में 17 से 23 अक्टूबर तथा 17 से 18 अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में गरज- चमक तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में 17 से 23 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 19 से 23 अक्टूबर को कई जगह पर हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
पश्चिम भारत के राज्यों में होगी तेज बारिश -
पश्चिम भारत के कोंकण गोवा, मराठवाड़ा में 17 से 19 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 17 से 20 अक्टूबर (20 October ka mausam) को कई जगहों पर तेज आंधी-तूफान बिजली कड़कने के साथ जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम ने बदली करवट -
पहाड़ी राज्यों में मौसम अब करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (weather Update) ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 से 18 अक्टूबर और 21 से 22 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हल्की बरसात होने की संभावना है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बरसात हो सकती है।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड -
अभी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली (Delhi Mausam Update) में हल्के बादल छाए रहने और बरसात होने की संभावना जताई है। आज तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा। कोई बाकी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा।
उत्तर प्रदेश में बारिश होगी?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Me Barish) के जिलों में बरसात होने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज यूपी का मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी दिन भर हल्की धूप खिली रहेगी। ज्यादातर जिलों में आज बारिश होने की संभावना नहीं है।
बिहार और झारखंड का मौसम -
बिहार (Bihar Ka Mausam) और झारखंड के मौसम की बात करें तो बिहार में मौसम विभाग ने आज तेज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि कुछ में मौसम साफ रहेगा।