Haryana weather : हरियाणा के 10 जिलों में फिर बारिश का अलर्ट, इन 9 जिलों में चलेगी तेज आंधी
Haryana weather : हरियाणा में कई दिनों से बारिश वाला मौसम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ किया एक्टिव होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बरसात हो रही है जिससे तापमान में भी भारी गिरावट आई है। अब दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा के 10 जिलों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - हरियाणा में एक बार फिर से काले बादल जाने वाले हैं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश होने वाली है। लगातार हो रही बारिश के चलते दिन के तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम (aaj ka mausam) ठंडा हो गया है। 15 अक्टूबर को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे चला गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।
रात को भी बरसे बादल -
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से हुई बारिश ने प्रदेश के मौसम को ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं रेवाड़ी और नारनौल में देर रात गरज चमक के साथ झमाझम बरसात हुई है। आज 16 अक्टूबर को भी सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है और आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
तापमान में हुआ बड़ा बदलाव -
प्रदेश (Mausam Update) में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रेवाड़ी जिले के बावल में 31. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा पलवल में 31.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 31 डिग्री सेल्सियस, नूंह में 30.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम (Gurugram ka Mausam) में 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। नारनौल में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अन्य शहर चंडीगढ़ का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का 26.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल का 23.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग (Rain Alert) के अनुसार, रोहतक में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, भिवानी में 26.5 डिग्री, जींद में 29.1 डिग्री, सिरसा में 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। महेंद्रगढ़ में तापमान 28.2 डिग्री, कैथल में 28.7 डिग्री, फतेहाबाद में 26.4 डिग्री रहा है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आने से मौसम कूल हो गया है।
16 अक्टूबर को इन जिलो में होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 16 अक्टूबर को हरियाणा के करनाल, झज्जर, यमुनानगर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, रोहतक और पानीपत में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। अन्य जिलों में मौसम की स्थिति अलग रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
9 जिलों में चलेगी तेज आंधी -
मौसम विभाग ने आज हरियाणा (Haryana ka Mausam) के करनाल, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, रोहतक, पलवल, पानीपत और सोनीपत में मेघ गर्जन बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवा चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
