24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
24 October 2026 tak ka mausam - देश भर के मौसम में बड़ा चेंज हुआ है। पिछले काफी दिनों से जारी बारिश का दौर अब थम गया है। कई राज्यों में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से ठंड का असर बढ़ने वाला है। इस बीच कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी होगी। चलिए खबर में जानते हैं
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार देश के पांच से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। सबसे ज्यादा भारी बारिश तमिलनाडु में हुई है। यहां 210 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणांत्री कर्नाटक में भी 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश का यह है 24 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।
24 अक्टूबर तक यहां होगी बारिश -
IMD के मुताबिक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी और कराईकाल में 18 से 24 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक में 18 से 20 अक्टूबर और 23 से 24 अक्टूबर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा में 18 अक्टूबर को गरज- चमक तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 21 से 22 अक्टूबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 से 24 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 19 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने केरल, माहे तथा लक्षद्वीप में 21 से 22 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक में 18 से 20 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर तेज तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। खराब वेदर की चलते मौसम विभाग में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पश्चिम भारत में मौसम साफ - (IMD weather)
उत्तर पश्चिम, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पश्चिम भारत के मौसम (aaj ka mausam) की बात करें तो यहां बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आई है। आज यहां मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां किसी भी राज्य में अति भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाने से झमाझम बरसात हो सकती है।
बिहार का मौसम (bihar weather)
बिहार के मौसम की बात करें तो IMD की ओर से तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव आ सकता है। ठंड के लिहाज से भी अभी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। सुबह और रात के समय तापमान में कमी आने से ठंड महसूस होगी।
झारखंड में 20 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग ने झारखंड (Jharkhand Weather) के हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर, रांची, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और बोकारो में 19 से 20 अक्टूबर 2026 के बीच मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 35 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।