हरियाणा में एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी बारिश, जान लें 24 अक्टूबर तक के मौसम का हाल
Haryana ka Mausam - उत्तर भारत के राज्य में अब ठंड का एहसास होने लगा है। हरियाणा में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में एक बार फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - हरियाणा में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बरसात हो रही है जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। अब हरियाणा में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है सुबह और शाम अब ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में चल रही ठंडी हवाएं तापमान को कम कर रही है। सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद (Fatehabad Mausam) और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में आज सुबह धुंध छाई है। दिल्ली, चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत और पानीपत में भी सुबह हल्की धुंध नजर आई है।
हरियाणा के इन जिलों में हल्की बरसात -
रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम (Gurugram Mausam), महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद और नूंह में शुक्रवार को हल्की बरसात हुई बारिश और बादलों के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा (Haryana Weather) का औसत अधिकतम तापमान लगभग 5 डिग्री तक कम हो गया है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।
17 अक्टूबर को हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - (Aaj ka Mausam)
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक 17 अक्टूबर को प्रदेश में तेज आंधी तूफान और बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और मौसम साफ बना रहेगा। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण सुबह और शाम ठंड महसूस होगी।
तापमान में बड़ा बदलाव -
मौसम विभाग (mausam update) के मुताबिक, हिसार के बालसमंद में प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। हिसार में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री अंबाला में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
24 अक्टूबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ -
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्टूबर (24 October tak ka mausam) को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर- दिल्ली समेत कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
