31 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें सभी राज्यों की लिस्ट
31 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में ठंड की एंट्री हो गई है। अब दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन बारिश का दौर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसे हैं कुछ जगह पर भारी ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से तापमान तेजी से नीचे आया है। इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करे हुए बताया है कि 10 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। चलिए खबर में जानते हैं देश के सभी राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक, अक्टूबर के आखिर तक बारिश का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। इस दौरान कई जगहों पर गरज- चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा रायलसीमा, तटीय कर्नाटक में 70 से 111 मिमी बारिश हुई है, जबकी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (Delhi me Barish) में भी तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे हैं।
मध्य भारत के इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग के ताजा अपडेट (Mausam Update) के अनुसार, मध्य भारत के पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 27 अक्टूबर तथा 30 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बरसात होगी। 28 से 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 से 29 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam) और विदर्भ में तेज आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 29 से 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 से 29 अक्टूबर को विदर्भ में आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
पूर्वी भारत में भी कई दिनों तक जारी रहेगी बरसात -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 29 से 30 अक्टूबर, पश्चिम बंगाल में 28 से 29 अक्टूबर, झारखंड में 28 से 30 अक्टूबर, बिहार (Bihar weather) में 29 से 31 अक्टूबर और उड़ीसा में 27 से 30 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात होगी।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 30-31 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 से 31 अक्टूबर, झारखंड में 27 से 31 अक्टूबर, बिहार में 28 अक्टूबर, उड़ीसा में 26 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर, असम, मेघालय में 27 से 31 अक्टूबर (31 October ka Mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिलेगी। असम और मेघालय में 27 से 28 अक्टूबर, अन्य राज्यों में 27 से 29 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बरसात और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
उत्तर पश्चिम भारत में इतने दिन होगी बारिश -
उत्तर पश्चिम भारत में भी मौसम (IMD Rain Alert) करवट ले रहा है। IMD ने 25 अक्टूबर और 29 से 30 अक्टूबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 25 अक्टूबर और 30 से 31 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश तथा 25 अक्टूबर और 29 से 31 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब (Punjab ka Mausam) 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 30 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बरसात होगी।
पूर्वी राजस्थान (rajasthan me barish) में 25 अक्टूबर और 29 से 30 अक्टूबर के दौरान बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 से 30 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की है और 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम -
पश्चिमी भारत के कौंकण और गोवा में 25 अक्टूबर (aaj ka mausam) और 28 से 31 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 25 अक्टूबर और 28 से 29 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 27 से 30 अक्टूबर को हल्की बरसात हो सकती है। कौंकण और गोवा में 29 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा (Marathwada weather) में 28 से 29 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।