{"vars":{"id": "93802:4123"}}

गेहूं की फुल पैदावार चाहिए तो अगेती बुवाई के लिए बेस्ट हैं ये 5 किस्में 

wheat variety - रबी सीजन की शुरुआत हो गई है और यह समय किसानों के लिए सबसे अहम है, क्योंकि इस समय गेहूं की बिजाई होती है। गेहूं की बिजाई के समय किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कौन सी वेराईटी लगाएं‌‌। दरअसल गेहूं की किस्म पैदावार पर भारी फर्क डालती है। अगर आप गेहूं की अगेती बुवाई करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको गेहूं की पांच सबसे बेस्ट गेहूं की किस्मों के बारे में बताएंगे, जो तगड़ा उत्पादन देती हैं।

 

HR Breaking News - देशभर में गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है। किसान रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही गेहूं की आगे की बुवाई के लिए जमीन को तैयार करने में लगे हैं। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए खेत की सही तैयारी और गेहूं की सही समय पर बुवाई के साथ ही अच्छी किस्म के बीज का चुनाव बहुत जरूरी होता है। गेहूं की बाजार में कई किस्म (wheat variety) में मौजूद हैं, जो अच्छा उत्पादन देती हैं। लेकिन अनुकूल जलवायु, रोगों से लड़ने की क्षमता, पकने की अवधि समेत कई तरह की चीज गेहूं की किस्म में अलग-अलग होती हैं। ऐसे में किसानों को अपने क्षेत्र सिंचाई की सुविधा और बुवाई के समय के हिसाब से ही गेहूं की किस्म का चुनाव करना चाहिए। 


DBW 303 गेहूं किस्म  - 


DBW 303 गेहूं की एक उन्नत (DBW 303 wheat variety) किस्म है जिसे करण वैष्णवी के नाम से जाना जाता है। इसको भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान संस्थान करनाल में विकसित किया है। यह कि उत्तर पश्चिम भारत के अब क्षेत्र में आगे की बुवाई के लिए सबसे बेहतर है। DBW 303 की औसत पैदावार लगभग 32 क्विंटल प्रति एकड़ और संभावित पैदावार करीब 39 क्विंटल प्रति एकड़ तक निकल सकती है। यह किम पीले और बुरे रतुआ जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी रखती है। इसके दानों में 12  प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। 


WH 1270 गेहूं किस्म -


WH 1270 गेहूं की अगेती किस्म (WH 1270 wheat variety) के लिए काफी मशहूर है। इस किस्म को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित किया है। यह किस्म कम अवधि में अच्छी पैदावार देती है। इसका दाना भी मोटा होता है। अनुकूल मौसम और उचित देखभाल के साथ तैयार करने पर यह प्रति एकड़ 28 से 30 क्विंटल तक निकल सकती है। अगर किसान अगिति बुवाई करना चाहते हैं तो इस किस्म का चयन कर सकते हैं। सही देखभाल के साथ इसके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

DBW 327 गेहूं किस्म -
 

DBW 327 गेहूं किस्म को शिवानी (DBW 327 wheat variety) के नाम से जाना जाता है। इस किस्म का तना बहुत मजबूत होता है। ज्यादा बारिश और तेज हवा चलने वाले क्षेत्रों में DBW 327 गेहूं की किस्म बेहतर मानी जाती है। बारिश होने के बाद चलने वाली हवा से यह गेहूं बहुत कम गिरती है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी पैदावार 30 क्विंटल प्रति एकड़ से ज्यादा निकल सकती है। हालांकि वास्तविक उत्पादन मौसम मिट्टी सिंचाई और फसल प्रबंधन पर निर्भर करता है। 

HD 3226 गेहूं किस्म -


HD 3226 को पूसा यशस्वी (HD 3226 wheat variety) के नाम से जाना जाता है। यह किम उत्तर पश्चिमी भारत के सिंचाई वाले क्षेत्र के लिए बेहतर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के हवाले से इसकी पोस्ट पैदावार 57 क्विंटल प्रति एकड़ तक निकल सकती है। यह किम पीले भरे और कल रतवा समेत गेहूं के कई प्रमुख रोगों के प्रति अच्छी प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इस किस में बहुत कम बीमारियां आती हैं।


DBW 187 गेहूं किस्म -


DBW 187 को करण वंदना (DBW 187 wheat variety) के नाम से जाना जाता है। यह किस्म चार महीने में तैयार हो जाती है। यह पीले और बुरे रतवा जैसे प्रमुख रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखती है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर पूर्वी मैदानी क्षेत्र में इसकी बुवाई की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी प्रति एकड़ अनुमानित पैदावार 19 कमेंट प्रति एकड़ तक रहती है।

गेहूं की बिजाई के समय रखें इन बातों का ध्यान - 


गेहूं की अच्छी (wheat variety) पैदावार लेने के लिए किसानों को बीज का चयन करने के साथ-साथ कई अन्य बातों पर भी ध्यान देना रखना चाहिए। बिजाई से पहले खेत को अच्छी तरह से तैयार करना चाहिए। बुवाई से पहले बीज उपचार करना भी बहुत जरूरी है। प्रति एकड़ कम से कम 40 किलो बीज डालना चाहिए। गेहूं के पौधे के बीच 22 से 25 सेंटीमीटर की दूरी रखती चाहिए। हालांकि बीज की सही मात्रा किस्म, बुवाई की विधि और स्थानीय कृषि सिफारिश के मुताबिक अलग हो सकती है। बुवाई के समय खाद का इस्तेमाल मिट्टी की जांच और जरूरत के मुताबिक करना चाहिए। फसल को सिंचाई भी उसकी अवस्था मिट्टी में नमी और मौसम के अनुसार ही दें।