हरियाणा और पंजाब के बीच 123 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया फोरलेन रोड
new four lane road - देशभर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हरियाणा और पंजाब वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, दोनों राज्यों के बीच सड़क संपर्क को बेहतर करने के लिए नया फोन लेन रोड बनाया जाएगा। इस फोरलेन रोड के बनने से सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन जिलों से होकर गुजरेगा नया फोनलेन रोड।
HR Breaking News - हरियाणा से पंजाब के बीच सफर को आसान और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए नया फोरलेन सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने DPR तैयार कर ली है और सड़क निर्माण की मंजूरी के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। राज्य सरकार की ओर से बजट की मंजूर मिलने के बाद फोरलेन रोड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग ने कैथल चीका पटियाला मार्ग को फोरलेन करने के लिए 123 करोड़ का एस्टीमेट बनाया है।
123 करोड़ रुपये में बनेगा नया फोरलेन रोड -
इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा जरुरत पड़ने पर फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि इस मार्ग पर वाहन बिना रुक कम समय में सफर पूरा कर सकें। कैथल में चीका पटियाला रोड (Cheeka Patiala Road) जर्जर हो चुका है और यह टू लेन है जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस रोड को फोरलेन करने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के xen ने सरकार को 123 करोड़ रुपए के विकास कार्य का प्रपोजल बनाकर भेजा है।
नए रोड निर्माण के लिए NHAI दे चुका है मंजूरी -
कैथल-चीका पटियाला राजमार्ग (Kaithal-Cheeka Patiala Highway) को फोरलेन बनाने के लिए NHAI पहले ही मंजूरी दे चुका है। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले इस मार्ग को हाईवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब विभाग के अधिकारियों ने सरकार के पास इसका प्रपोजल बनाकर भेजा है। अब नवंबर महीने में इसके स्वीकृत होने का अनुमान है।
8.67 किलोमीटर हिस्सा पहले ही बन चुका है फोरलेन -
कैथल से चीका तक बनने वाला यह रोड मेरठ-सोनीपत-गोहाना-असंध-राजौंद-कैथल-चीका पटियाला मार्ग यानी SH-11 के अंतर्गत आता है। ऐसे में 33.33 KM सड़क मार्ग कैथल से चीका के बीच में आता है। हालांकि इस मार्ग का 8.67 किलोमीटर हिस्सा पहले ही फोरलेन किया जा चुका है। इसमें यह कैथल शहर, सीवन और चीका नगर तक हो चुका है। ऐसे में बचे हुए मार्ग को जल्दी ही फोरलेन किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी -
हरियाणा लोक निर्माण विभाग के xen वरुण कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसकी पूरी डिटेल बनाकर सरकार को भेजी जा चुकी है। नवंबर महीने में ही इस मार्ग के बजट की मंजूरी मिल सकती है।
