{"vars":{"id": "93802:4123"}}

IMD Rain Aert : दिल्ली-NCR, पंजाब-हरियाणा समेत 8 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

IMD Rain Aert : सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने आज दिवाली के दिन देश के कई राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिवाली के दिन दक्षिण भारत के कुछ राज्‍यों में आज जमकर बादल बरसेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। 

 

HR Breaking News - दिवाली के मौके पर देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने वाली है। हाल ही में IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब समेत आठ राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। 


13 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने पुडुचेरी, कराईकल, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित करेगा। यहां बर्फबारी होने की संभावना है।


11 से 13 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab ka Mausam) में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान  40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों, पूर्वोत्तर असम तथा दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 

केरल और माहे में 13 नवंबर तक जारी रहेगी बारिश - 


8 नवंबर को केरल (Kerala ka Mausam) और माहे में भी व्यापक बारिश होने का अनुमान है। 9 से 13 नवंबर तक भी केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। लक्षद्वीप में 8 नवंबर को व्यापक बारिश होने का अनुमान है, जबकि 9 से 13 नवंबर के बीच भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यहां 9 से 13 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। 


तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज आंधी बारिश का अलर्ट - 


8 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 8 से 9 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यनम तथा रायलसीमा में बारिश हो सकती है। तेलंगाना में 7 और 8 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

मौसम विभाग (Rain Alert) ने कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में सतही स्तर पर तेज हवाएं भी चलेगी। तटीय कर्नाटक में 8 से 9 नवंबर और 13 नवंबर को, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 8 से 13 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 

उत्तर भारत में 13 नवंबर तक जारी रहेगी बारिश - 


उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई राज्यों में फिर से बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार नया  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली, हरियाणा (Haryana me Barish), चंडीगढ़ और पंजाब में 11 से 13 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल इन राज्यों में किसी व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-NCR में बारिश होने पर तापमान तेजी से कम होगा और ठंड बढ़ेगी।


बिहार-झारखंड में आंधी और व्यापक बारिश की संभावना - 


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 13 नवंबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान है। यहां 9 से 13 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 9 से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। झारखंड (Jharkhand Weather) में 10 और 11 नवंबर, बिहार में 11 नवंबर तथा ओडिशा में 10 से 12 नवंबर तक बारिश होगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। 9 से 13 नवंबर तक  अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। 9 से 13 नवंबर तक असम और मेघालय में बारिश के आसार हैं। यहां 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। इन राज्यों में 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 

उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव - 

उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। 10 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 11 से 13 नवंबर तक इन क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। 


हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। उत्तराखंड में 8 से 11 नवंबर और फिर 13 नवंबर को बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 10 से 13 नवंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।