IMD Rain Alert : दिल्ली में 114 % होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया इस दिन बरसेंगे बादल
Delhi Rain Alert : देशभर में मौसम बदला हुआ है। इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार बार हो रही है। मई के महीने में भी वो उमस और लू चलने वाली गर्मी नहीं पड़ी है। मौसम सुहावना बना हुआ है। हाल ही में भी अलग अलग राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी में कितनी और कब तक बारिश होगी। चलिए जानते हैं -
HR Breaking News (Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम कूल बना हुआ है। पीछे काफी दिनों से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ही उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। IMD ने रिपोर्ट में बताया है कि दिल्ली में इस साल मानसून से आने के पहले से बरसात ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
सिर्फ मई महीने में 185.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो बीते 120 सालों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां का मौसम (Mausam Update) ऐसा है कि दिल्लीवालों को वैशाख में ही सावन जैसा मजा मिल रहा है। इन दौरान 2 से 3 दिन गर्मी रही भी तो फिर आंधी और बारिश के झोंके मौसम को सुहावना बना दे रहे हैं।
अब सवाल यह उठता है कि मई के महीने में किन कारणों से बेमौसम बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) इस असामान्य मौसमी घटना के पीछे कारण बताए हैं। चलिए जानते हैं -
दिल्ली (Delhi IMD Rain Alert) में सामान्य रूप से मई में औसतन 55.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल मई में 185.9 मिमी बरसात दर्ज की गई है। इतनी बारिश आखिरी बार 1901 में दर्ज की गई थी। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में जून की शुरुआत में तेज हवाओं, गरज-चमक, और मूसलाधार बरसात हुई है।
इस वजह से हो रही बारिश -
मौसम विभाग (Weather Update) के विज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र (Deep Depression) का अवशेष, जो मेघालय और असम की ओर बढ़ा, उत्तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश हुई है। इस निम्न दबाव क्षेत्र ने दिल्ली (Delhi Mausam) सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसूनी हवाओं को तेज कर दिया, जिसके चलते यहां असामान्य रूप से जोरदार बारिश हुई है।
मौसम विभाग (IMD Weaher) के मुताबिक यह मौसमी सिस्टम मई के अंत तक सक्रिय रहा और जून के पहले सप्ताह में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इसी वजह से दिल्ली में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बरसात भी हो सकती है।
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam update) में 28 जून 2024 को एक दिन में 228.1 मिमी बरसात रिकॉर्ड दर्ज की गई थी, जो 1936 के बाद जून में सबसे ज्यादा थी। इस वर्ष मई और जून में भी इसी तरह के मौसमी पैटर्न देखे गए, जिसने बारिश को और तेज कर दिया है।
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से नम हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है, जो उत्तर-पश्चिम भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी की वजह से मानसून से पहले की बारिश में बढ़ौतरी हुई है।
कब तक होगी बारिश -
आमतौर पर 27 जून को दिल्ली में मानसून की शुरूआत होती है। इस साल मई में ही मानसून जैसी बारिश का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 2025 का मानसून दिल्ली-हरियाणा (Haryan Mausam) -चंडीगढ़ क्षेत्र में आमातौर से 114 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो सकती है, जो इस साल के असामान्य मौसमी पैटर्न को और बल देता है।
प्रदेश में ज्यादा बारिश होने की वजह मानसून का समय से पहले आना है। मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के मुताबिक, मानसून इस साल केरल में 24 मई को और मुंबई में 26 मई को पहुंच गया था, जो सामान्य से एक से दो हफ्ते पहले है। यह तेज प्रगति दिल्ली तक पहुंची, जिसने मई के अंत और जून की शुरुआत में भारी बारिश हो बढ़ा दिया है।
IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि जून 2025 में भी दिल्ली (Delhi Weather) में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। 31 मई को जारी एक नाउकास्ट में IMD ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। इसने दिल्ली में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश, वज्रपात, और ओले गिरने की संभावना है।