IMD Rain alert : आ गया नया अपडेट, UP, दिल्ली सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी तगड़ी बारिश
IMD Rain alert today :2025 में मानसून की बारिश अच्छी हो रही है। मानसून में इस साल पहले ही अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया था, जो सच होता दिख रहा है। अब तक अलग-अलग राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। मानसून की शुरुआत में दक्षिण भारत के राज्यों में भी अच्छी बारिश (barish ka alert) देखने को मिली। देश भर में बारिश की गतिविधि जारी है।
HR Breaking News (IMD Alert) देश में मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। जगह-जगह अच्छी बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जून के मध्य में ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई थी।
जुलाई में तो कई इलाकों में लगभग रोजाना बारिश (rain in monsoon) हो रही है। आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आईए जानते हैं किस जिले और किस प्रदेश में कब तक बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर समेत देश में भारी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की आगे भी संभावना (heavy rain alert) जताई जा रही है।
वहीं, बिहार में 16 जुलाई के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। राजस्थान में अभी बारिश होने की उम्मीद और अधिक है। ऐसे में बारिश का दौर लगातार जारी रहने वाला है।
सोमवार को कई इलाकों में दर्ज की कई बारिश
सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिली। हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब जैसे राज्यों में बारिश देखने को मिली।
14 जुलाई को दिल्ली, एनसीआर में भारी बारिश (IMD rain alert) की उम्मीद जताई जा रही है। शाम तक अलग-अलग इलाकों में और तेज बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश (rain alert) होने की संभावना है।
इसमें मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मऊ, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बस्ती, शाहजहांपुर, खेड़ी और पीलीभीत, बरेली शामिल है। यहां अगले 72 घंटे में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
इसी प्रकार बिहार में भी अगले 72 घंटे के लिए बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र बनने की आशंका है, जिससे 16 जुलाई के बाद बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा और मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
राजस्थान में भी बारिश की उम्मीद
राजस्थान में भी 15 जुलाई तक बारिश की उम्मीद की जा रही है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विभाग (Rajasthan Rain Alert) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। साथ लगते राज्य पंजाब और हरियाणा में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश जबरदस्त हो रही है, जिससे जान माल का नुकसान भी हुआ है। 17 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Himachal rain alert) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां भी राजधानी देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
वहीं, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 19 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।