IMD Rain Alert : बढ़ती गर्मी से अब मिलेगी राहत, 7 राज्यों में बारिश की संभावना
IMD Rain Alert : गर्मी लगभग हर क्षेत्र में अपने तेवर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार एक ओर जहां कई राज्यों में बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करेगा। वहीं, दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश के चलते भी जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट वेदर अपडेट में सात राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही इस दौरान यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा भी चलने के आसार हैं।
HR Breaking News (IMD Weather Alert Today) मार्च महीने के अभी 8 दिन ही बीते हैं, लेकिन गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में तापमान में काफी तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है।
यहां का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। इसी के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आगामी 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिम हिमालय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलने के आसार हैं।
इसी के साथ विभाग का पूर्वानुमान है कि सात राज्यों में 9 मार्च से 14 मार्च के बीच गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उड़ीसा शामिल है।
आईएमडी के मुताबिक राजस्थान, गुजरात और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में आज 8 मार्च से 12 मार्च तक लू चलने की आशंका है। ऐसे में यहां के लिए भी विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (weather alert) के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अभी से लोग ऐसी व पंखों का इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Weather) में बादल छा सकते हैं। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD UP Weather) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के कई मैदानी क्षेत्रों में 10 मार्च तक तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है। ऐसे में इस दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
कुछ दिनों से बिहार में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। हालांकि आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 9 मार्च को बिहार वासियों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है। मौसम विभाग के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च से 11 मार्च के बीच बिहार के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने भयंकर तेवर दिखा दिए हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में बाड़मेर सबसे अधिक गर्म क्षेत्र के रूप में दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 मार्च के बीच पश्चिम राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से कई ज्यादा ऊपर रहने के आसार विभाग ने व्यक्त किए हैं।