IMD Weather Alert : पंजाब,‌ हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के लिए 7 दिन का वेदर अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा वेदर

Weather Alert : देशभर में नए साल की शुरुआत ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। देश के अधिकांश राज्यों में कोहरे का असर देखने मिल रहा है। वहीं, शीतलहर का कहर भी जारी है। आने वाली 6-7 दिनों में कोहरे और शीतलहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सुबह-शाम के समय ठंड का असर ज्यादा होगा।

 

HR Breaking News (IMD Weather Alert) जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोगों को घर से निकलते ही कड़ी ठंड का सामना करना पड़ता है। वहीं, ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तो कोहरे (Fog Alert) की स्थिति बहुत ही खराब है।

रात और सुबह के समय बहुत ज्यादा कोहरा छाया रहता है। वहीं, कई क्षेत्रों में कोल्ड डे और शीतलहर के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में पूरे देश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 


जानें आज का दिल्ली का मौसम 


दिल्ली में 3 जनवरी को मौसम (Delhi Weather Alert) साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि सुबह मध्य से ज्यादा कोहरा छाया रह सकता है। तापमान की बात की जाए तो दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम होगी, जिससे यातायात के साधन प्रभावित होने की उम्मीद है।


आने वाले 5 से 7 दिनों में कई राज्यों में कोहरे का प्रभाव और देखने को मिल सकता है। इनमें पंजाब,‌ हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा शामिल हैं। इन राज्यों में कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी आने वाले चार-पांच दिनों में कोहरे (5 Days Weather Alert) का असर देखने को मिलेगा। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी हद तक काम हो जाएगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होगा। ट्रेन और फ्लाइट भी अपने तय समय से काफी लेट होंगी। 

आने वाले दिनों में शीतलहर का खतरा

 
देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर (Cold Wave Alert) की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई है।बिहार में 4 और 5 जनवरी को कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बताई गई है। हिमाचल प्रदेश में यह स्थिति 3 और 4 जनवरी को है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 3 से 6 जनवरी तक ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। राजस्थान में 8 और 9 जनवरी को शीतलहर के आसार जताए गए हैं। इन इलाकों में ठंड का असर सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी देखने को मिलेगा।

 
गिर सकता है पारा


उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में गिरावट (Temp Down) देखने को मिल सकती है। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं, बात करें मध्य भारत की तो आने वाले 24 घंटे में तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

उसके बाद दो से चार डिग्री तापमान गिर सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकती है। हालांकि उसके बाद वहां के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। महाराष्ट्र और गुजरात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिख सकती है।