IMD Weather Alert : इस दिन आएगी दिल्ली, हरियाणा में बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD Weather Alert :आज 13 जनवरी को दिल्ली व एनसीआर के कई क्षेत्रों में भयंकर सर्दी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिला है। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।

 

HR Breaking News (Weather Alert Today) बीते कुछ दिनों से लगातार राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीतलहर का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को भी यह दौर चलता रहा है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं, भारत मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे में भीषण ठंड पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 

 

 

जानें कहां कितना रहा तापमान


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज मंगलवार, 13 जनवरी को दिल्ली के लोधी रोड व संफदरजंग क्षेत्र में काफी ज्यादा ठंड (Cold Weather Alert) रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली के लोधी रोड क्षेत्र में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, संफदरगंज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा है। पालम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा है।

जानें कल कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया  गया है कि कल 14 जनवरी को राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छा सकता है। वहीं, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert Today) भी जारी किया गया है। कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, दोपहर के समय 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं भी चलने के आसार हैं।  

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार कल 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ  प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत के कई मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। वहीं, इसके चलते  राजधानी दिल्ली व एनसीआर के कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बन सकती हैं। इसके चलते आगामी 19 जनवरी तक दिल्ली व एनसीआर और हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश (Rain in Delhi Haryana) भी दर्ज की जा सकती है।  

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 जनवरी से 19 जनवरी तक राजधानी दिल्ली व एनसीआर में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, 19 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बादल भी छा सकते हैं। इसी के साल 15 व 16 जनवरी को राजधानी दिल्ली में सुबह के समय 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते भी 16 जनवरी से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है।