Haryana में इस दिन होगी बरसात, इतने दिनों तक पड़ेगा घना कोहरा और पाला, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में इस समय ठंड कहर बरपा रही है। ज्यादातर राज्यों में अब पाला जमने लगा है। बीते कई दिनों से शीतलहर चल रही है जिसकी वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। तापमान में हो रही गिरावट और तेजी से बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें खड़ी कर दी है। अब हरियाणा में बारिश, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग (Weather update) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में किस दिन से बारिश होगी। आईये जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana Ka Mausam)। महा पौ के महीने में भयंकर ठंड पड़ रही है। बहुत घना कोहरा छाने की वजह से कई दिनों से धूप नहीं खिली है। जिसकी वजह से गलन वाली ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इस बार ठंड ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई इलाकों में जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। सर्दी का प्रकोप हरियाणा में लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। दिन में भी सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी छूट रही है।
ठंड के बीच होने वाली है बारिश -
दरअसल, पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और सर्द हवाएं चल रही है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा वालों को अगले कई दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है बल्कि भीषण ठंड के बीच मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई है।
हरियाणा के इस जिले में रहा सबसे कम तापमान -
मौसम विभाग (Mausam Update) की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार यानी 10 जनवरी को हरियाणा में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में आज मौसम शुष्क रहा और और कई हिस्सों में घना कोहरा भी नजर आया। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, सोनीपत और यमुनानगर में घना कोहरा और रोहतक, झज्जर, हिसार समेत कई जिलों में हल्का कोहरा का अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
इस दिन होगी हरियाणा में बारिश -
मौसम विभाग (Aaj Ka mausam) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में बारिश की शुरूआत होने वाली है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते हरियाणा के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है और इस दौरान गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
इसके बाद 12 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है जिसकी वजह से दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान (Haryana Temperature) 2 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
13 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, 13 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुलने की उम्मीद है. रात के तापमान में अभी भी ठंडक बनी रहेगी।
इस दिन से बदलेगा मौसम -
15 जनवरी को हरियाणा (Haryana Temperature) में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय धूप की तीव्रता थोड़ी बढ़ेगी। जिससे ठंड से राहत मिलेगी। इससे तापमान में भी बढ़ौतरी हो सकती है, जबकि रातें ठंडी बनी रहेंगी। 16 जनवरी से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आएगा। इस दिन तापमान में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सुबह और देर रात ठंड का असर बना रहेगा।
17 जनवरी को प्रदेश में मौसम (Mausam Update) सामान्य रूप से साफ रह सकता है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा। वहीं 18 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप के साथ हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है।
