IMD Weather Forecast : 96 घंटे का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट 

IMD Weather Forecast : इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी शुरू हो गई है वहीं, कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। वेदर अपडेट के अनुसार आज 7 मार्च को देश के सात राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है।

 

HR Breaking News (weather Alert Today) देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में अभी से मई-जून जैसी गर्मी सताने लगी है। वहीं, उत्तर पश्चिम के कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट (temp Down) भी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी तीन दिनों में गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने के आशंका है। चलिए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

 

 

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 
 

आईएमडी (IMD Weather Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार दिल्ली व एनसीआर में आगामी 3 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR weather alert) से ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है और बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को पंखे का सहारा लेना पढ़ रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि 9 मार्च तक दिल्ली और एनसीआर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और इस दौरान दिन के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 

जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम 
 

बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इसी के साथ लखनऊ में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी समय में तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है।


जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 
 

भारत मौसम विभाग (Weather Alert Today) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी समय में बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। आज 7 मार्च को जहां प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। वहीं, 9 मार्च से 11 मार्च के बीच बिहार के कई क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बिहार के बदलते मौसम का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में भी आज 7 मार्च से आगामी 10 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना है। 

जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
 

भारत मौसम विभाग (India Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 7 मार्च से 10 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल सकता है। ऐसे में यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना विभाग ने जताई है। अगर यह होता है तो एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

जानें कहां होगी बारिश 
 

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज देश के सात राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके चलते विभाग ने अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के प्रभाव के चलते जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं, दक्षिण राज्यों के मौसम की बात करें तो आज केरल तमिलनाडु में गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसी के साथ 8 मार्च (8 march weather alert) से असम में भी मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं और इस दौरान तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। पूर्वोत्तर में मौसम बदलने के चलते मेघालय में भी बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। 

जानें आपके शहर में कितना रहेगा तापमान 
 

भारत मौसम विभाग (weather alert) की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज 7 मार्च को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और चेन्नई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसी के साथ बात करें उत्तर प्रदेश की राजधानी (weather alert) लखनऊ में संभावित तापमान की तो यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, आज 7 मार्च को पटना में अधिकतम तापमान (maximum temp) 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

इसी के साथ गुलाबी नगरी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी शहर शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है। 

जानें कहां जारी है गर्मी का कहर

 
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में अभी से भयंकर गर्मी (heat) पड़ रही है। मार्च महीने के अभी मात्र 6 दिन बीते हैं लेकिन लोगों को अभी से मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिणी भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के अधिकतर क्षेत्रों में अभी से तेज गर्मी पड़ रही है और आगामी दिनों में भी यहां तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है।