home page

NCR में यहां बनेंगे 5 नए शहर, 700 गांवों की जमीन होगा अधिग्रहण

NCR New City : सरकार अब NCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की मजबूती के लिए नए-नए प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। अब जल्द ही एनसीआर (NCR New City ) में यहां पर 5 नए शहर को बसाए जाने का प्लान है। इसके लिए 700 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। खबर में जानिए कि ये 5  नए शहर कहां बसाए जाएंगे और इसके लिए किन गांवों की जमीन ली जाएगी।
 | 
NCR में यहां बनेंगे 5 नए शहर, 700 गांवों की जमीन होगा अधिग्रहण 

HR Breaking News  (NCR New City)  वैसे तो बीते कुछ सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। अब सर कार की ओर से एनसीआर के आसपास के इलाकों में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए एक्‍सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहर (Infrastructure Development News)  विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि ये 5 नए शहर कहां बसाए जाने की योजना है।

 

 

कहां बसेंगे ये 5 नए शहर 


दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) के दोनों ओर 5 नए शहर को बसाने का प्लान है। इसके लिए तकरीबन 760 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रोसेस प्रस्तावित किया गया है, जो सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और पलवल से हो सकती है। HSIIDC को नए शहरों के विकास का जिम्मा सौपां गया है।

KMP एक्सप्रेसवे की लंबाई 


KMP एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद ही आसपास के हिस्सों में विकास की रफ्तार बढ़ी हैं। वहीं, दूसरी ओर रियल एस्‍टेट सेक्‍टर में भी इस एक्‍सप्रेसवे के दोनों तरफ लगातार कई सारे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जा रही हैं। ऐसे में जमीन के भाव में तेजी से इजाफा हुआ हैं। लंबाई की बात करें तो कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) की लंबाई 135.6 किलोमीटर के आस-पास है। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने पर पूरे रूट की लंबाई 270 किलोमीटर हो जाती है।

क्यों बसाए जा रहे ये 5 नए शहर 


HSIIDC के अनुसार साल 2041 की अनुमानित जनसंख्या पर गौर करते हुए इन शहरों को बसाया जाएगा। इसके लिए राज्‍य सरकार की ओर से 'पंचग्राम विकास प्राधिकरण' (Panchagram Development Authority)  का गठन किया जा चुका है। हाल ही में हरियाणा के उद्योग मंत्री ने इस बारे में जानकारी साझाा की है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन गांवो की जमीन प्रस्तावित की गई है। अभी तो उन गांवों के नाम की लिस्‍ट नहीं आई हैं, क्योंकि अभी भूमि अधिग्रहण (Land acquisition), जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि ये गांव सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जैसे जिलों से होंगे, क्योंकि KMP एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ये जिले आते हैं।  


KMP एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) के दोनों ओर जो 5 नए शहर विकसित किए जाएंगे वो इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेंटर के तौर पर उभरेंगे। इन्हें बसाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रूपरेखा तैयार हो रही है। राज्‍य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि वे जमीन मालिकों से लगातार कॉन्टेक्ट में रहें और उनसे बातचीत करें और  उन्हें प्रेरित करें कि वो पोर्टल पर जमीन की डिटेल्‍स अपलोड करें।

10 में से 5 IMT को मिली मंजूरी


बता दें कि हरियाणा सरकार सोहना के पास लगभग 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी को बसा रही है। यहां पर आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, एनर्जी मैनेजमेंट, स्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर (Smart Infrastructure), सीवरेज सिस्‍टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का फायदा मिलेगा। उद्योग मंत्री का कहना  है कि 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप (New Industrial Model Township) हरियाणा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इन 10 में से 5 IMT को पहले ही मंजूरी मिल गई है, वहीं 5 अनय IMT का प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ रहा है।