{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जयपुर मंडी भाव 18 नवंबर 2026: सरसों का भाव पहली बार पहुंचा 10000 रुपये, देश में रिकॉर्ड स्तर पर

 

Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में 18 नवंबर 2026 को सरसों भाव का एक और रिकॉर्ड बन गया है। पहली बार सरसों का मंडी भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े पर पहुंचा है। मंडी में सरसों की आवक कमजोर रहने और तेल मिलों की खरीदारी बढ़ने से सरसों के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। सरसों के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव 50 रुपये बढ़ गया है। इसके अलावा कोटा सोया रिफाइंड तेल में और बीकानेर मूंगफली तेल में भी तेजी रही है।

 

 

वायदा बाजार में तेजी का असर ग्वार पर भी दिखाई दे रहा है। ग्वार सीड 50 रुपये और ग्वारगम 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। दूसरी ओर कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल 10 रुपये कमजोर रहा है। अनाज, चना, दाल-दलहन और चीनी में सामान्य कारोबार के चलते भाव स्थिर बने हुए हैं। 

अनाज के भाव

अनाज भाव
गेहूं मिल डिलीवरी  2950 से 2960
गेहूं दड़ा  2915 से 2910
मक्का लाल  3000 से 3050
बाजरा  2450 से 2600
ज्वार पीली  2850 से 3000
जौ लूज  3200 से 3300

दाल-दलहन के भाव

मूंग मिल डिलीवरी : 8100 से 8500 रुपये

मोठ : 8550 से 9000 रुपये

चौला : 8450 से 9000 रुपये

उड़द : 8540 से 9000 रुपये

चना जयपुर लाइन : 7650 से 7800 रुपये

मूंग मोगर : 9510 से 10510 रुपये

मूंग छिलका : 8550 से 9510 रुपये

उड़द मोगर : 10400 से 12100 रुपये

अरहर दाल : 10100 से 13050 रुपये

चना दाल मीडियम : 9800 से 9850 रुपये

चना दाल बोल्ड : 10750 से 10800 रुपये

तेल-तिलहन के भाव

सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी : 9900 से 10000 रुपये

सरसों कच्ची घाणी तेल : 19900 रुपये

कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 13050 से 13200 रुपये

कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 14080 से 14150 रुपये

कोटा सोया रिफाइंड : 14400 से 14500 रुपये

बीकानेर मूंगफली तेल : 17800 से 17850 रुपये

ग्वार और ग्वारगम के भाव

ग्वार जयपुर लाइन : 8250 से 8450 रुपये

ग्वारगम जोधपुर : 17450 रुपये

गुड़ और चीनी के भाव

चीनी : 5700 से 6350 रुपये

गुड़ : 5700 से 6200 रुपये

सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।