Gold silver rate 18 November: सोने चांदी का मार्केट खुलते ही भाव क्रैश, सोना ढाई हजार तो चांदी 5000 टूटी
HR Breaking News (Gold silver rate) सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड-सिल्वर की कीमतें (Gold-silver prices) उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गई है। इन दिनों सोना-चांदी में निवेश करने का सुनहरा मौका है। एक ही दिन में सोना ढाई हजार सस्ता हो गया है और चांदी 5000 रुपये टूटी है। आइए खबर में जानते हैं सोने-चांदी के रेट के बारे में-
MCX पर चांदी के रेट
MCX पर चांदी की कीमतों में 5,245 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है, जिसके बाद भाव 164588 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। आज सुबह MCX पर चांदी (Silver prices on MCX) 167,301 प्रति किलो पर ओपन हुई है। बीते दिनों यह 169,702 रुपए पर चल रही थी। अब तक MCX पर चांदी का न्यूनतम भाव 163533 रुपये प्रति किलो रहा है और उच्चतम भाव 167301 रुपए प्रति किलो रहा है।
MCX पर गोल्ड का भाव
MCX पर गोल्ड का भाव (Gold prices on MCX) में 2,537 रुपए की गिरावट के साथ 137675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अब तक MCX पर गोल्ड का न्यूनतम भाव 131065 रहा है और उच्चतम भाव 131979 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। MCX पर आज सुबह सोना 131,622 प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है और बीते दिनों यह 134,223 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
कॉमेक्स पर चांदी के भाव
कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों में 1.307 डॉलर प्रति औंस की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद भाव 46.075 डॉलर ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है। एक ही दिन में चांदी की कीमतों (silver price on comex) में 2.70 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी 47.41 पर ओपन हुई है। अब तक इसका हाईएस्ट रिकॉर्ड 47.525 डॉलर ट्रॉय औंस रहा है और न्यूनतम भाव 45.685 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर गोल्ड के भाव
कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव (Gold prices on Comex) 3,793.20 डॉलर ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है। एक ही दिन में 70.90 प्रति ट्रॉय औंस की गिरावट देखने को मिली है। एक दिन में सोने की कीमतों में 1.83 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह कॉमेक्स पर गोल्ड 3,855.20 डॉलर ट्रॉय औंस पर ओपन हुआ है। अब तक का उच्चतम स्तर 3,859.30 डॉलर ट्रॉय औंस रहा है और न्यूनतम भाव 3,781.70 डॉलर ट्रॉय औंस रहा है।
