{"vars":{"id": "93802:4123"}}

करनाल 11 अक्टूबर मंडी भाव : छुट्‌टी की असमंजस के चलते पहुंचे कम ग्राहक, भाव रहे डाउन

Karnal Mandi Bhav : करनाल मंडी में रविवार को छुट्‌टी की असमंजस के चलते आज मंदी दिखाई दी। कम ग्राहक होने की वजह से भाव कम रहे। वहीं, उत्पाद भी कम पहुंचा। करनाल में आज बारिश के कारण अनाज मंडी में भी बिकवाली प्रभावित हुई। चलिए जानते हैं करनाल में क्या रेट चल रहे हैं। 
 

HR Breaking News (Karnal Mandi Bhav 11 October) करनाल मंडी में 11 अक्टूबर को ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। नवरात्रों के पहले दिन में भी कामकाज प्रभावित हुआ। दरअसल कल मंडी में रविवार को मंडी बंद रहने की अनाउंसमेंट की गई थी। इसकी वजह से बहुत से खरीदारों ने एक ही दिन में दो दिन की सब्जियां व फल खरीद लिए थे। मंडी में बहुत से खरीदार रिटेल में घरेलु प्रयोग के लिए फल व सब्जियां खरीदने पहुंचे। वहीं, बाद में मंडी को रविवार वाले दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया था। वहीं, किसान भी अपने उत्पादों को लेकर कम पहुंचे, क्योंकि अनाउंसमेंट के चलते असमंजस की स्थिति उतपन्न हो गई थी। 

 

करनाल मंडी में सब्जियों के थोक के भाव (Karnal Mandi me Sabji k daam 11 october)
सब्जी कीमत
करनाल सब्जी मंडी में पालक की थोक कीमत 12 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल सब्जी मंडी में धनिया की थोक कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल सब्जी मंडी में हरी मिर्च की थोक कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल सब्जी मंडी में  हरी मिर्च छोटा साइज की थोक कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल सब्जी मंडी में पेठा भाव की थोक कीमत  15 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम

 

 

करनाल मंडी में नवरात्र पर सेब और अनार की कीमत
फल भाव
करनाल सब्जी मंडी में स्वा नंबर सेब का थोक भाव 700 से 800 रुपये प्रति 15 किलो
करनाल सब्जी मंडी में गाला सेब का थोक भाव 1500 रुपये प्रति 15 किलो 
करनाल सब्जी मंडी में सुपर क्वालिटी सेब का थोक भाव 1700 रुपये का 18 किलो प्लस
करनाल सब्जी मंडी में सिंपल सेब का थोक भाव 800 रुपये प्रति 15 किलो
करनाल सब्जी मंडी में हाई क्वालिटी का थोक भाव 1400 रुपये प्रति 15 किलो 
करनाल सब्जी मंडी में अनार का थोक भाव 150 से 240 रुपये प्रति किलो तक

 
  



 

करनाल मंडी में केले का थोक भाव (Karnal Mandi Banana Rate)
क्वालिटी भाव
करनाल मंडी में 12 दर्जन केले की करेट 550 से 700 तक रुपये प्रति करेट
करनाल मंडी में 12 दर्जन केला लॉ क्वालिटी 450 रुपये रुपये प्रति करेट
करनाल मंडी में 15 दर्जन केला छोटा साइज 500 से 550 रुपये प्रति करेट