{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Mandi Bhav : धान के भाव में जबरदस्त तेजी, मक्के का रेट 40 प्रतिशत बढ़ा, जान लें आगे क्या होगा भाव 

Mandi Bhav : देशभर की मंडियों में फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। धान की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं मक्के का रेट पिछले कुछ ही हफ्तों में 40% तक बढ़ गया है। बाजरे और मूंग के भाव में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। देश की प्रमुख मंडियों में फसलों का ताजा भाव।

 

HR Breaking News - रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही चना, सरसों और गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ मंडियों में धान, बाजरा, मक्का, उड़द, कपास समेत अन्य फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ फसलों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Update) से काफी ऊपर जा पहुंचे हैं, जबकि कई फैसले MSP से नीचे बिक रही हैं। मौसम की मार के चलते इस बार बाजरे के उत्पादन में गिरावट आई है जिससे कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर मक्के के रेट (maka rate) में जबरदस्त उछाल आया है। 


फसलों के भाव में तेजी का सभी किसानों को नहीं मिल रहा फायदा - 


हाल ही में कई फसलों के भाव में आई तेजी का सभी किसानों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। मूंग और बाजरे का भाव (bajre ka mandi bhav) कई मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर चल रहा है। ऐसे में किसानों को ताजा मंडी भाव की जानकारी रखना बहुत जरूरी है, ताकि वे सही समय पर अपनी फसल को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकें। 

धान, मक्का और दलहन की फसलों पर मौसम की मार - (aaj ka mandi bhav)

इस साल कई राज्यों में मौसम में आए बड़े बदलाव के चलते खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। कई इलाकों में बेहद कम बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचता है, जबकि कुछ जगहों पर अति भारी बरसात होने से फसल खराब हुई है। मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा धान (dhan mandi rate), मक्का और दलहन की फसलों पर प्रभाव पड़ा है। उत्पादन कम होने से बाजार में इन फसलों की मांग बढ़ गई है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से कीमतें अचानक बढ़ी हैं जिसकी वजह से जिन किसानों ने इन फसलों का स्टॉक किया था, उन्हें MSP से ज्यादा भाव मिल रहा है। 


धान और मक्के की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल - 


खरीफ सीजन 2026 में धान और मक्के की कीमत (make ki keemat) सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। इस साल घरेलू उत्पादन प्रभावित होने की वजह से दोनों फसलों के बाजार भाव में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। धान की कई किस में मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर बिक रही है। वहीं मक्के की कीमत में पिछले चार से पांच हफ्ते के बीच 30 से 40% की तेजी दर्ज की गई है। इसके अलावा गेहूं और चने के भाव (chane ke bhav) में भी तेजी दर्ज की गई है। हालांकि सभी मंडियों में फसलों की क्वालिटी और किस्म के अनुसार भाव अलग-अलग हैं। 

मूंग और बाजरा के रेट डाउन - 


मूंग और बाजरा उत्पादक किसानों को डबल नुकसान हुआ है दरअसल मौसम की मार से मूंग (Moong mandi rate) और बाजार का उत्पादन कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर इन दोनों फसलों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे चल रहे हैं। मूंग की कीमत लगभग 7800 प्रति क्विंटल है, जबकि इसका MSP 8,780 रुपए प्रति क्विंटल है। यानी मौजूदा समय में मंडियों में मूंग MSP 980 रुपए सस्ता बिक रहा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

वही अच्छी गुणवत्ता वाले बाजरे की कीमत (bajre ka bhav) लगभग ₹2700 प्रति क्विंटल है, जबकि बाजरे का सरकारी रेट 2900 रुपए क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में किसानों को ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है। अलग-अलग मंडियों में आवक और गुणवत्ता के चलते कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। 

7 से 8 लाख टन घटा उड़द का उत्पादन - 


इस साल उड़द (urad rate) की फसल मौसम की मार पड़ी है। पहले देश भर में लगभग 15 लाख टन उड़द का उत्पादन होता था, लेकिन उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेमौसम बारिश होने से फसल को नुकसान हुआ है। अब उत्पादन घटकर 8 से 9 लाख टन आ गया है। म्यांमार में भी उड़द की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से बाजार में उड़द की कीमत तेजी से बढ़ रही है। 

कपास की कीमतों में जबरदस्त तेजी - 


इस साल कपास की कीमतों (kapaas ka bhav) में भी रिकॉर्ड तोड़ते तेजी दर्ज की गई है। दरअसल कपास की पैदावार कम होने से बाजार में इसकी मांग लगातार बनी हुई है और भाव आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। कई किसान ज्यादा रेट मिलने की उम्मीद में अपनी फसल को रोककर रखे हुए हैं। कारोबारी भी कपास का स्टॉक कर रहे हैं। हालांकि सरकार की तरफ से दिसंबर के अंत तक बिना आयात शुल्क कपास मंगाने की छूट के कारण आने वाले समय में घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बन सकता है।


देखें सभी फसलों का MSP भाव - 


केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (dhan ka bhav) 2441 रुपए क्विंटल तय किया है। वही मक्के का MSP 2410 रुपए क्विंटल, बाजरे का MSP 2900 रुपए क्विंटल, मूंग का MSP 8780 रुपए क्विंटल, उड़द का MSP 8200 क्विंटल, अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8450 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन का MSP 5708 रुपए क्विंटल, कपास का MSP 8267 रुपए प्रति क्विंटल है।


आगे और तेजी आएगी या गिरावट? 


एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में खरीफ फसलों की कीमत बाजार में आवक और मांग पर निर्भर करेगी। अगर बाजार में धान की आवक बढ़ती है तो उसकी कीमतों में हल्की गिरावट आ सकती है। वही उड़द और अरहर के भाव में कुछ समय तक तेजी बनी रहने की संभावना है। मक्का और सोयाबीन महंगे होने से पोल्ट्री और पशु आहार उद्योगों की लागत बढ़ सकती है। वहीं दालों की कीमतों में तेजी का असर आम आदमी के बजट पर पड़ सकता है।