Hisar Mandi Update हिसार मंडी में महाराष्ट्र चने की बढ़ रही मांग, कई व्यापारी भाव के लिए लैकर पहुंच रहे सैंपल

Hisar Mandi Updateहिसार क्षेत्र में सरसों फसल आना शुरू हो गई है। सरसों फसल का भाव भी अच्छा है। इसलिए किसान भी अधिक भाव के चक्कर में गीली फसल लेकर मंडी आ रहे है। इस बारे में रायपुर ढ़ाणी निवासी किसानों ने बताया कि सरकारी भाव में बेचने का कोई फायदा नहीं
 
 

HR Breaking News, हिसार, Hisar Mandi Update, इन दिनों सरसों का फसल सीजन शुरू हो गया है। हिसार क्षेत्र में सरसों फसल आना शुरू हो गई है। अबकी बार सरसों फसल का भाव भी अच्छा है। इसलिए किसान भी अधिक भाव के चक्कर में गीली फसल लेकर मंडी आ रहे है। इस बारे में रायपुर ढ़ाणी निवासी किसानों ने बताया कि सरकारी भाव में बेचने का कोई फायदा नहीं। कुछ नहीं मिलता। व्यापारियों के रोजाना भाव बदलते है। भाव भी अच्छे है। भाव के चक्कर में सुबह जल्दी आ गए। रात को ही सरसों फसल निकाली थी। कहीं भाव नीचे ना गिर जाए। इस डर में फसल लेकर आए है। यहां आते ही दो घंटे बाद फसल 6 हजार और 6400 रुपये में बिकी है।

 

यह भी जानिए


इसे लेकर कुछ व्यापारियों से बातचीत की गई तो बोले कि सरसों तेल का भाव भी ज्यादा है। तेल की मांग भी बाजार में अधिक है। ऐसे में फसल का भाव बढ़ा है। किसानों की फसल गीली है। इस वजह से भाव कम लगा है। वरना 6800 रुपये तक फसल की बिक्री हो रही है। हिसार मंडी आसपास के क्षेत्र की सबसे बड़ी मंडी है। यहां पर सबसे अधिक भाव होता है। इसका कारण है कि यहां से पंजाब, जम्मू, बंगाल व बिहार तक सरसों फसल जाती है। इन राज्यों में अधिक मांग है। यहां के लोग नानवेज में अधिक इस्तेमाल करते है। घरों में सब्जी बनाने में नाममात्र तेल की खपत होती है तो नोनवेज में कहीं ज्यादा।


यूपी से भी आ रही फसल

हिसार अनाज मंडी में यूपी यानि उत्तर प्रदेश से भी फसल आना शुरू हो गई है। हालांकि राजस्थान व गुजरात क्षेत्रों से पहले ही फसल आ रही थी। इन राज्यों में फसल का अच्छा भाव नहीं मिलता है। व्यापारी स्थानीय किसानों से फसल की खरीदारी कर यहां बिक्री के लिए लाते है।

व्यापारियों के सीधे संपर्क है

यह भी जानिए

व्यापारियों के हिसार मंडी से सीधे संपर्क है। कई बार फसलों के सैंपल चेक करवाने लाते है। कई बार नई फसल सीधा लेकर आते है। यह मंडी प्रधान से ही काम होता है। मंडी प्रधान ही निर्णय लेता है कि फसल कब व कितनी लानी है।


महाराष्ट्र चना की बढ़ रही मांग

हिसार या आसपास में अभी चना की फसल आना शुरू नहीं हुई है। मगर महाराष्ट्र में चना की फसल निकलना शुरू हो गई है। महाराष्ट्र चना भूनने में अच्छा होता है और फूलता है। कई व्यापारी भाव के लिए सैंपल लेकर यहां आ रहे है।