home page

Hisar Mandi Update हिसार मंडी में किसानों की फसल रहेगी सुरक्षित, चौकीदार करेंगे रखवाली, जानिए पूरा मामला

Anaj Mandi Update अनाज मंडी में फसल की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात किए जाएंगे। मंंडी के मुख्य गेट से लेकर मंडी परिसर में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इसके लिए मंडी के नवनियुक्त प्रधान सभी व्यापारियाें की सहमति लेंगे। इसके बाद निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा।
 
 | 
Hisar Mandi Update हिसार मंडी में किसानों की फसल रहेगी सुरक्षित, चौकीदार करेंगे रखवाली, जानिए पूरा मामला

HR Breaking News, हिसार ब्यूरो, शहर के सेक्टर 14 के पास स्थित नई अनाज मंडी में फसल की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात किए जाएंगे। मंंडी के मुख्य गेट से लेकर मंडी परिसर में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इसके लिए मंडी के नवनियुक्त प्रधान सभी व्यापारियाें की सहमति लेंगे। इसके बाद निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा। अगर कोई नुकसान होगा तो कंपनी से भरपाई करवाई जा सकेगी। मंडी में बेसहारा पशु भी काफी घूमते रहते है, जो फसल का नुकसान करते है। मंडी में चोरी की भी संभावनाएं कम होगी।

यह भी जानिए


यहीं नहीं मंडी में फसल बोली लगाने से लेकर बोरी भरने व सीलने के लिए अलग से कमेटी बनाई जाएगी। पहले इसकी खुली बोली लगाई जाएगी। जो व्यापारी सबसे कम बोली लगाएगा कि उसी को ठेका दिया जाएगा। उसके बाद सभी काम उसी का होगा। इससे भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। वरना पहले प्रधान अपने चहेतों से फसल की बोली लगवाता था। पहले तरीके से मंडी में सभी काम होते थे।

यह भी जानिए

इसको लेकर ही प्रधान केडिया और सचिव के बीच झड़प हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रधान को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। प्रधान केडिया की अचानक गिरफ्तार होना सभी को हैरान कर देने वाली बात है। यह घटना पूरी मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधान केडिया शुरू से विवादों में रहे है।


नवनियुक्त प्रधान की मुश्किलें बढ़ी

अब मंडी के नवनियुक्त प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई है। नई कार्यकारिणी के सदस्य भी चितिंत है, क्योंकि प्रधान छबीलदास केडिया को एक अप्रैल को कार्यभार सौंपना था। केडिया अभी जेल में है। 31 मार्च को कार्यकाल पूरा होना था।

यह भी जानिए

कार्यकारिणी की सहमति पर करवाए जा रहे साइन

नई कार्यकारिणी द्वारा मंडी व्यापारियों के कार्यकारिणी नियुक्त करने की सहमति पर साइन करवाए जा रहे है, ब्लकि चौकीदार तैनात करने का बहाना बनाया जा रहा है। कुछ व्यापारी साइन कर रहे है तो अधिकत इसके विरोध में है। साइन नहीं कर रहे। शनिवार सुबह से मंडी प्रधान ने यह योजना बनाई है।