Mandi Bhav :दालों के भावों में भारी गिरावट, 3 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Mandi Bhav : आम आदमीयों के लिए राहत भरी खबर है। दालों के भावों में जबरदस्त गिरावट आई है। थोक मंडी में दालों की भारी आवक के कारण लंबे अरसे बाद दाल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। दाल के दामों ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए कब तक गिरे रहेंगे दालों के भाव।

 

HR Breaking News : हिसार : थोक मंडी में दालों की भारी आवक के कारण लंबे अरसे बाद दाल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आम लोगों में खुशी पाई जा रही है। 
थोक में सभी दालों के दाम में 35 रुपये प्रति किलो की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। सभी दालों के दाम 100 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गए हैं। तीन साल में यह पहला मौका है जब इन दालों के दाम गिरे हैं। गिरावट करीब 2 महीने तक यथावत ही जारी रहेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें : दो घंटे में 3000 बढा कपास का भाव, चेक करें आज के अन्य फसलों के मंडी रेट 


थोक के बार रिटेल के दामों में भी भारी गिरावट


थोक के बाद रिटेल में भी दामों में गिरावट का असर देखने दिखाई देने लगा है। थोक व्यापारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश में इस बार दालों की बंपर फसल होने के चलते दाम गिरे हैं।मानसून से पहले विभिन्न वैरायटी की दाल की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। ऐसे में दो माह तक दालों के दाम नहीं बढ़ेंगे। 2020 में काले चने चने की दाल की कीमतें थोक में 55 से लेकर 58 रुपये प्रति किलो तक चल रही थी।

कोरोना काल के बावजूद इसके दाम यथावत ही रहे थे। इसके बाद दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच काले चने व चने की दाल की कीमतें 90 रुपये प्रति किलो तक चली गई। इस बार चना दाल 56 रुपये प्रति किलो रह गई। काले चने भी 56 रुपए किलो ही बिक रहे हैं। दाल कीमत अब कीमत पहले दाल चना - 56,90

 

ये खबर भी पढ़ें : चना में आई तेजी, सरसों मंदी रही, चेक करें आज का ताजा मंडी भाव

जानिए, मंडी भाव


मूंग धूली -90,130
माह साबुत -88,120
अरहर -90,120
मसूर की दाल -90,120
सफेद चने- 85,130
मूंग की साबुत दाल -80,110
काले चने -56,90