Mausam Update : उत्तर भारत में बदला मौसम, भीषण ठंड और कोहरे ने ढाया कहर
Mausam update : राजस्थान के मौसम का हाल पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अब तापमान में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसकी वजह से ठंड का सिलसिला और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। खबर में जानिये आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Rajasthan ka Mausam)। राजस्थान में अब मौसम बदल गया है। यहां पर कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। राजस्थान (weather update) के ज्यादातर जिलों में आज ठंड बढ़ेगी, जोकि लोगों की परेशानी को बढ़ाएगी। ठंड से बचने के लिए लोगों को शॉल और कंबल का सहारा लेनी पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
उत्तरी जिलों में दिखने लगा ठंड का प्रभाव-
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) के उत्तरी जिलों में ठंड का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ने की वजह से कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से सड़क पर विजिबिलिटी भी कम हो गई है। जैसलमेर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरे की चादर फैली हुई दिख रही है। इस दौरान इन इलाकों में सुबह के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। इसके साथ साथ जैसलमेर, जयपुर, भिवाड़ी सहित कई शहरों में हवा की गुणवत्ता भी खतरनाक हो गई है।
घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी-
राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलेगी। इससे तापमान में 2-8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव भी अब प्रदेश में देखा जा सकता है। इसके चलते हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर सहित कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है।
जानिये आज का कितना है AQI-
भिवाड़ी के साथ साथ कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। इसके अलावा बढ़ती सर्दी की वजह से हवा की गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब होती नजर आ रही है। मंगलवार की सुबह का AQI लेवल 356 तक दर्ज किया गया है। इसके साथ साथ जैसलमेर का AQI लेवल भी 350 के करीब दर्ज किया गया है। देश की राजधानी जयपुर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ठ उसी तरह से जयपुर ,भिवाड़ी, जैसलमेर का AQI लेवल भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
जयपुर समेत बाकी शहरों में बढ़ा कोहरा-
हवा में फैले प्रदूषण और कोहरे की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा जयपुर (Jaipur Mausam update) , अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक बूंदी, कोटा, समेत कई शहरों में कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है। इसके अलावा कोहरे की वजह से कई जिलों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम हो गई है।
इन जिलों में गिरा न्यूनतम तापमान-
बढ़ते कोहरे और उत्तरी हवाओं की कमजोरी की वजह से शेखावटी समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temperature) में बढ़ोतरी हुई नजर आ रही है। इसके अलावा सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में पिछले कई दिनों से तापमान सिंगल डिजिट में था। इसकी वजह से लंबे समय के बाद फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैलसिल्य दर्ज किया जा रहा है।