Mausam Update : दिवाली से पहले बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की लिस्ट, जान लें कहां होगी भारी बारिश
Mausam Update : दिवाली से पहले मौसम बिगड़ने वाला है। उत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर हल्के बादल नजर आने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज 6 नवंबर को धनतेरस के दिन मौसम कैसा रहेगा चलिए नीचे खबर में जानते हैंविस्तार से
HR Breaking News - दिवाली से पहले देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दरअसल चक्रवर्ती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद भी मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, 6 नवंबर को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 12 राज्यों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बिजली कड़कने और पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। हालांकि, किसी भी इलाके में भीषण बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है।
इन राज्यों में भारी बारिश -
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा अपडेट के अनुसार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, उड़ीसा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवा चलेगी बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है और आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।
पंजाब में कैसा रहेगा मौसम -
पंजाब (Punjab ka Mausam) में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बरनाला, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हरियाणा में भी मौसम बदलेगा। विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल के अलावा कई अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने और बहुत हल्की बरसात होने के आए हैं।
उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल -
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP me Barish) करवट बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज 6 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के अलीगढ़, आगरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, मथुरा, झांसी, हमीरपुर, गोंडा, ललितपुर, बहराइच में गरज- चमक के साथ बरसात होगी। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
दिल्ली में छाए काले बादल -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam Update) में भी काले बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। आज हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। राजस्थानी में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्जकिया जा सकता है।
बिहार में बदलेगा मौसम -
बिहार के मौसम (Bihar weather) की बात करें तो मौसम विभाग ने पूर्णिया, भागलपुर, अरवल, नवादा, गया, कटिहार, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश -
पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। हिमाचल (Himachal Weather) के कुल्लू, मालदा, कांगड़ा, बिलासपुर, हिमारपुर में तेज बारिश का अलर्ट किया गया है। यहां 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के राजौरी, कुपवाड़ा, पुंछ, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल और कठुआ, डोडा में तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार यह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
पश्चिम बंगाल में होगी तेज बारिश -
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, मालदा, कालिम्पोंग दुर्गापुर, नादिया, जलपाइगुड़ी. बीरभूम और हुगली में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। हवा की गतिविधि से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।