Haryana में मानसून की विदाई, अब इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Haryana Ka Mausam - हरियाणा में मानसून का सीजन खत्म हो गया है। कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट सारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में 7 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा और बारिश किस दिन होगी। चलिए जानते हैं खबर में
HR Breaking News - हरियाणा में मानसून की विदाई को काफी समय हो चुका है और बारिश का दौरा अब थम गया है। मौसम एक बार फिर शुष्क हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। वहीं 6 और 7 अक्टूबर (6 or 7 october ka mausam) को कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के लिए किसी भी जिले में तेज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
6 और 7 अक्टूबर को होगी बारिश - 7 october tak ka mausam
मौसम विभाग (kal ka mausam) के मुताबिक, फिलहाल हरियाणा में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 6 और 7 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद फिर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हरियाणा में तापमान -
हरियाणा (Haryana Weather) में औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार और बुधवार की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हिसार हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। फरीदाबाद में तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चरखी दादरी और मेवात में 36 डिग्री, सिरसा में 35.4 और पलवल में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
हरियाणा में 25 प्रतिशत कम बारिश - (IMD Weather)
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, 1 जून से 30 सितंबर तक हरियाणा में 322.5 मिलीलीटर बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 430.7 MM होनी चाहिए थी। लेकिन पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 25% कम बारिश हुई है । मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 1 जुलाई को हरियाणा की कुछ हिस्सों में पहुंचा था और 9 जुलाई तक पूरे हरियाणा में एक्टिव हो गया था।
11 जिलों में सामान्य बारिश, 10 में बहुत कम -
हरियाणा (haryana me barish) के कई जिलों में बारिश के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिला है। प्रदेश के 23 जिलों में सिर्फ पलवल को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पलवल में सामान्य से 20% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 11 जिलों में बारिश सामान्य श्रेणी में रही है। वहीं 10 जिलों में सबसे कम बारिश हुई है, जींद में सामान्य से 57% कम बारिश रिकार्ड की गई है।
जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में जानें कितनी बारिश हुई -
महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बारिश की कमी साफ देखने को मिल रही है। जून में 30.5 मिली मीटर बारिश (barish update) हुई है, जो सामान्य से 45% कम रही। जुलाई में 109.7 मिली मीटर बारिश हुई और यह 27% कम रही है। अगस्त में 138.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 6% कम रही। सितंबर में 43.5 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई, जो सामान्य से 44% कम थी। इस बार मानसूनी सीजन में बेहद कम बरसात होने से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
फिर बदलेगा मौसम -
मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम स्वस्थ रह सकता है जिसके चलते तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 6 और 7 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में काले बादल नजर आएंगे और कुछ जगहों पर हल्की बरसात होगी। इसके बाद फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।