8वें वेतन आयोग की अक्टूबर में होगी 2 बैठकें, भाग लेकर बताएं, कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी
HR Breaking News (new pay commission Salary Hike) 8वें वेतन आयोग की तरफ से सैलरी बढ़ौतरी को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही कर्मचारियों की तरफ से हरियाणा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बैठक की गई है, अब अगली बैठक जल्द होने वाली अगली बैठक का भी शेड्यूल जारी हो गया है। चलिए जानते हैं अक्टूबर महीने में कर्मचारियों की के लिए सरकार की तरफ से क्या क्या कदम उठाए जाएंगे।
अक्टूबर में 5 तारीख रहेगी अहम (8th Pay Commission)
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर में 5 तारीख अहम रहने वाली हैं, क्योंकि वेतन आयोग की तरफ से मीटिंग को लेकर इन 5 तारीखों पर ही फोकस है। दो-दो दिन की दो जगह बैठक होगी। वहीं, 1 तारीख ऐसी है जिस तक कर्मचारी बैठक में हिस्सा लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन सभी प्रमुख तारीखों के बारे में-
बेंगलुरु में नया वेतन आयोग करेगा बैठक (8th CPC in Bengaluru)
नए वेतन आयोग की तरफ से अगली बैठक बेंगलुरु में होगी। 7 और 8 अक्टूबर को यह बैठक होगी, इसमें स्थानीय केंद्रीय कर्मचारी और अन्य कर्मचारी संगठन शामिल होंगे जो अपनी, वेतन, पेंशन व अन्य चीजों से जुड़े सुझाव देंगे। कर्मचारी खुद बता सकेंगे कि उनको कितनी सैलरी बढ़ोतरी की आवश्यकता है। यहां कर्मचारी अपनी मांग खुल कर रख सकते हैं और फिटमेंट फैक्टर जैसे अहम मुद्दों पर आयोग के सामने आंकड़े प्रस्तुत कर सकते हैं।
अगली बैठक में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन (How to participate in 8th pay commission meeting)
वहीं, अक्टूबर के अंत में भी एक बैठक होनी है, जिसके लिए 10 अक्टूबर की तारीख काफी अहम है, क्योंकि वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार 10 अक्टूबर तक संगठनों की तरफ से बैठक में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। बैठक में कर्मचारी अपनी बात को प्रमुखता से रख सकते हैं।
मुंबई में होगी दशहरे के बाद बैठक
केंद्रीय कर्मचारियों की आठवें वेतन आयोग (8va vetan aayog) को लेकर बैठक मुंबई में भी की जाएगी जो 22 और 23 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें कई संगठन और अन्य हितकारी शामिल हो सकते हैं जो 10 अक्टूबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। मुंबई में होने वाली बैठक काफी अहम रह सकती है।
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का भी होगा ऐलान
दूसरी तरफ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Latest Update) को लेकर भी ऐलान हो सकता है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अक्टूबर में मंजूर किया जा सकता है। इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA me Badhotri) होने की उम्मीद है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि 4% की भी बढ़ोतरी हो सकती है। दशहरे के आसपास सरकार की तरफ से कर्मचारियों को यह तोहफा दिया जा सकता है।
