हरियाणा में अभी और होगी बारिश, आईएमडी ने जारी की तारीख
Haryana ka mausam : मौसम का मिजाज अब लगातार बदल रहा है। आईएमडी की और से आगे भी बारिश होने की संभावना बताई गई है। चलिए जानते हैं कि विभाग की और से किस दिन बारिश होने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा आगामी दिनों में तापमान कैसा रहने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Haryana ka mausam) : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान अर्नब का असर हिसार जिले के मौसम पर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिन भर बादलों के बीच आवाजाही बनी रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2 नवंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के नारनौल सब सेंटर नोडल अफसर डॉ.चंद्र मोहन ने जानकारी दी कि 31 अक्टूबर तक चक्रवतीय प्रणाली का प्रभाव बना रह सकता है। इसके बाद 2 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञों (weather alert) के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह के बाद रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर पड़ेगा और धीरे-धीरे सर्दी अपना प्रभाव दिखाएगी।
बादलों की मौजूदगी से तापमान में उछाल
बादलों की (haryana ka mausam ksa rhega) मौजूदगी के कारण रात के तापमान में ज्यादा उछाल आया। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। सुबह और शाम हाल की ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।