Sarso Bhav November 2026 : 19 नवंबर को फिर नए रिकॉर्ड पर सरसों की कीमत, कुछ मंडियों में भाव में आई कमी
Sarso Bhav November 2026 : सरसों की कीमतों ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरसों की कीमतों में उठापटक का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से 19 नवंबर को सरसों की कीमत एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। सरसों के भाव में कुछ मंडियों में कमी भी आई है। सरसों भाव को लेकर हलचल आगे भी जारी रहने वाली है। सरसों का स्टॉक लगातार कम हो रहा है और मांग निरंतर बनी हुई है। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सरसों तेल की डिमांड में भी इजाफा हो रहा है।
क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत
सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे सरसों तेल की निरंतर मांग को माना जा रहा है। अंततराष्ट्रीय ट्रेड प्रभावित होने से पाम ऑयल का आयात प्रभावित हुआ है। सरसों की कीमतों में आगे भी बढ़ौतरी बनी रह सकती है। सरसों का रूख अभी नरम नहीं पड़ने वाला है। जयपुर मंडी में आज भी सरसों का भाव एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि कुछ मंडियों में सरसों की कीमत हल्की कम भी हुई है। चलिए जानते हैं कहां क्या कीमत चल रही है। सरसों का मंडी में 200000 बैग का अराइवल हुआ है।
सरसों का मंडी भाव क्या चल रहा है
| मंडी | 18-Nov | 19-Nov | बदलाव |
|---|---|---|---|
| जयपुर | 10000 | 10050 | +50 |
| भरतपुर | 9725 | 9652 | -73 |
| दिल्ली | 9800 | 9900 | +100 |
| च. दादरी | 10000 | 9925 | -75 |
| सुमेरपुर | 10080 | 9960 | -120 |
| मुरैना | 9300 | 9400 | +100 |
सरसों का प्लांट भाव
| प्लांट | 18-Nov | 19-Nov | बदलाव |
|---|---|---|---|
| कोटा | 11000 | 11000 | +0 |
| मुरैना | 11000 | 11150 | +150 |
| अलवर | 11111 | 11100 | -11 |
| शमशाबाद | 11000 | 11100 | +100 |
अडानी प्लांट रेट
| प्लांट | 18-Nov | 19-Nov | बदलाव |
|---|---|---|---|
| बूंदी | 10025 | 9925 | -100 |
| अलवर | 10025 | 9925 | -100 |
| गोहाना | 10100 | 10000 | -100 |
अन्य सरसों प्लांट रेट
| प्लांट | 18-Nov | 19-Nov | बदलाव |
|---|---|---|---|
| पतंजलि | 9925 | 10000 | +75 |
| गोयल कोटा | 10,150 | 10,000 | -150 |
| आगरा BP | 10612 | 10564 | -48 |
| आगरा शार्दा | 10550 | 10500 | 50 |
| शिवकोटा | 10,150 | 10,000 | -150 |
sarso bhavn FAQs
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा किस मंडी में है? (Sarso Bhav Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा जयपुर मंडी में है, जहां ₹10050 प्रति क्विंटल सरसों की कीमत पहुंच चुकी है।
सरसों की कीमत किस प्लांट में सबसे ज्यादा है? (Sarso Bhav record Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा मुरैना प्लांट में है, जहां भाव 11150 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है।
अब तक का सरसों का अधिकतम भाव क्या है? (Sarso Bhav Update today)
सरसों का अब तक तक का अधिकतम मंडी भाव ₹10050 है, जबकि प्लांट भाव 11150 प्रति क्विंटल है।