Kal ka Mausam 20 November 2026 : 1 महीने के अंदर आएगा तीसरा तुफान, 2 राज्यों में रेड, 1 में ऑरेंज, 10 में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट
HR Breaking News (Kal ka Mausam) नवंबर का आधे से ज्यादा महीना बीत गया है, लेकिन अभी भी बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थमा नहीं है। अब एक बार फिर आईएमडी (IMD Rain Alert) ने आगामी दिनेां में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अपडेट के मुताबिक 1 महीने के अंदर तीसरा तुफान दस्तक दे सकता है। इसके लिए आईएमडी ने 2 राज्यों में रेड और 1 में ऑरेंज व 10 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमानअनुसार आगामी 24 घंटे में उड़ीसा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वेस्ट बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया गया है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा
इसके अलावा हरियाणा (Haryana Ka Mausam) और चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध छाए रहने के आसार हैं। 21 नवंबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान असम, मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल, बिहार और यूपी में बिजली कड़ने के साथ ही आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert ) जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध छाए रहने की संभावना है।
22 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 22 नवंबर (Weather on November 22) तक कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थमेगा। हालांकि इस दौरान कोहरे का आगमन हो सकता है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार
23 नवंबर को कहां होगी बारिश
23 नवंबर (Rain on November 23) को भी यूपी (UP Fog Alert) के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता और कई हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है। 24 नवंबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान तमिलनाडु में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार है। इस दौरान बाकी अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहने वाला है।
