10 नवंबर का मौसम : अभी बढ़ेगा बारिश का दायरा, 4 राज्यों के लिए अलर्ट
HR Breaking News (Kal ka Mausam) देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बीते दिनों हुई कई राज्यों में हुई बारिश के बाद अब ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। बीते दिनों दिवाली पर प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) का कहना है कि आगामी दिनों में बरसात का सिलसिला थमने वाला नहीं है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि आगामी 24 घंटे में मौसम कैसा रहने वाला है।
गोवर्धन पूजा के दिन कैसा रहेगा मौसम
आज गोवर्धन पूजा के दौरान आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में आंधी तूफान (thunderstorm in tamilnadu) के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।
12 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
12 नवंबर के मौसम (November 12 weather) की बात करें तो इस दौरान जम्मूकश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अन्य राज्य में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। हालांकि सुबह शाम के साथ अब दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होना शुरू हो गया है।
14 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
13 नवंबर को भी जम्मू एंड कश्मीर में ही बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। बाकी राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है।
आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनों में बारिश जारी रहने वाली है। अब आधा नवंबर बीतते-बीतते देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला एकदम थम गया है। 14 नवंबर को भी सिर्फ जम्मू और कश्मीर में बारिश (Rain on November 14) के आसार जताए गए हैं।
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम
पश्चिम व मध्य भारत में आंधी तूफान (Thunderstorm in Central India) और तेज बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी नहीं किया है। इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में खास बदलाव नहीं होने वाला है।