hrbreakingnews.com

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वां वेतन आयोग लागू होने में लगेगा इतना समय 

8th Pay Commission : देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स  को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। दिवाली का त्यौहार भी आ गया है लेकिन नए वेतन आयोग अभी तक लागू नहीं किया गया है। हाल ही में इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए नीचे खबर में जानत हैं नया वेतन आयोग आने में कितना समय लगेगा।

 
8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वां वेतन आयोग लागू होने में लगेगा इतना समय 

HR Breaking News - केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी है। आयोग की सिफारिशें कब लागू होंगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, आयोग ने कर्मचारियों, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले साल मई तक आयोग अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार (Central government) को सौंप सकता है। इसके बाद वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन को लेकर सरकार की ओर से फैसला लिया जाएगा।

देरी से लागू हुई सिफारिशें तो मिलेगा पिछली अवधि का एरियर


आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission latest news) के लिए 1 जनवरी 2026 की रेफरेंस डेट मानी जा रही है। ऐसे में यदि सरकार सिफारिशों को इस तारीख से प्रभावी करती है, लेकिन संशोधित वेतन का भुगतान बाद में शुरू होता है, तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बीच की अवधि का एरियर मिल सकता है। यानी नई वेतन व्यवस्था लागू होने तक पुराने वेतन और संशोधित वेतन के अंतर की राशि बकाया के रूप में दी जाएगी। 


रिपोर्ट के मुताबिक, एरियर (arrears update) की पात्रता, कुल राशि और भुगतान की प्रक्रिया सरकार की आधिकारिक अधिसूचना से स्पष्ट होगी। यदि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 12 से 18 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों के खाते में 1 लाख रुपये या इससे अधिक का एरियर आने की संभावना हो सकती है। हालांकि, यह राशि सभी कर्मचारियों के लिए समान नहीं होगी।


पे-लेवल और फिटमेंट फैक्टर से तय होगी बकाया राशि


एरियर का कैलकुलेशन (Calculation of arrears) कर्मचारी के पे-लेवल, फिटमेंट फैक्टर, संशोधित वेतन और भत्तों में होने वाले बदलाव पर निर्भर करेगा। जिन कर्मचारियों का मूल वेतन अधिक होगा, उनके वेतन अंतर के आधार पर एरियर की रकम भी ज्यादा हो सकती है। पेंशनभोगियों के मामले में संशोधित पेंशन और पुरानी पेंशन के अंतर के अनुसार बकाया राशि निर्धारित होगी।


रिपोर्ट के बाद भी लागू होने में लगेगा समय


आयोग को गठन के 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करनी हैं। इस समयसीमा के अनुसार मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। इसके बाद सरकार सिफारिशों की समीक्षा कर उन्हें मंजूरी देने और लागू करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।


सिफारिशें  (New Pay Commission) आने के बाद भी वेतन और पेंशन संशोधन को पूरी तरह लागू होने में दो से तीन साल तक का समय लग सकता है। ऐसे में 2027 में रिपोर्ट आने के बावजूद नई वेतन व्यवस्था का पूरा लाभ कर्मचारियों तक 2029 या 2030 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर की तारीख, राशि और भुगतान संबंधी अंतिम फैसले के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।