12 अक्टूबर का मौसम : हरियाणा, पंजाब समेत 4 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट
HR Breaking News (Weather on October 12) देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने आगामी दो दिनों में कई राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान में कमी से गुलाबी ठंडक महसूस हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार हरियाणा, पंजाब समेत 4 राज्यों में आंधी तुफान के साथ बारिश के आसार है।
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम (Weather Updates)
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 12 अक्टूबर को भी हरियाणा (haryana rain alert) के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और रॉयल सीमा में तेज हवाओं का येलो अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया गया है। बाकी अन्य राज्यों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
13 अक्टूबर को किन राज्यों में होगी बारिश
13 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 13) की बात करें तो इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा में तेज झौंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
16 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि 14 अक्टूबर से मौसम (kal kha hogi barish) साफ होने लगेगा। इस दौरान किसी भी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह शाम की हल्की ठंडक दस्तक दे सकती है। 15 अक्टूबर को भी मौसम एकदम साफ रहने वाला है और किसी भी राज्य में बारिश (Mausam ka update) को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। 16 अक्टूबर को भी देश के सभी राज्यों में मौसम सामान्य रहने वाला है।