{"vars":{"id": "93802:4123"}}

14 अक्टूबर का मौसम : हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में बारिश के साथ आंधी व ओले गिरने का अलर्ट, 72 घंटे मंडराएंगे संकट के बादल

Weather on October 14 :देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग (Weather on October 14) का कहना है कि आगामी दिनों में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार 72 घंटे संकट के बादल मंडराने का अलर्ट जारी किया है।
 

HR Breaking News (Weather on October 14) अक्टूबर का महीना आधा बीतने को हैं और ऐसे में मौसम में फेरबदल का दौर जारी है। अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश (IMD Rain Alert) का सिलसिला थमा नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 14 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग के पूर्वानुमानअनुसार आज हरियाणा (Haryana ka Mausam), पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आगामी 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हरियाणा और पंजाब में आंधी तूफान के साथ तेज बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

 

15 अक्टूबर को मौसम का मिजाज 


15 अक्टूबर को भी मौसम (Weather on October 15) का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब समेत आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रॉयलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 

आगामी दिनों मौसम की चाल 


16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ तेज हवाओं (Strong winds of storm in Tamil Nadu) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।


17 अक्टूबर को सिर्फ पांच राज्यों में ही बारिश को लेकर (IMD Rain Alert) अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

तापमान में कमी से होगी हल्की ठंड


इस दौरान तापमान (Weather Temprature) में कमी से हल्की ठंड महसूस हो सकती है। 18 अक्टूबर को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बरसात को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।


19 अक्टूबर तक देश के सभी हिस्सों में मौसम (Mausam Ka Taja Update) साफ होने लगेगा और इस दौरान तमिलनाडु और केरल को छोड़ बाकी हिस्सों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। हालांकि इन दो राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।