hrbreakingnews.com

18 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

18 october 2026 tak ka Mausam - देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जगहों पर मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है और कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (mausam update) ने 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 के बीच के सात से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 
18 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने वाली है। पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा में 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। उत्तराखंड (Uttarakhand weather) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है।


उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में होगी बारिश - (barish kab hogi)

मौसम विभाग (Barish ka alert) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 12 से 16 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 12 से 13 और 16 से 17 अक्टूबर, उत्तराखंड में 12 से 18 अक्टूबर के बीच गरज चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 


हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 12 से 13 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान (rajasthan weather) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 15 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 13 से 16 अक्टूबर के बीच कई जगह पर हल्की बरसात हो सकती है। जम्मू कश्मीर में 13 से 15 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 14 से 15 अक्टूबर को व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब (Punjab ka mausam) में 14 से 15 अक्टूबर के बीच तेज आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश होने का अनुमान है। 


मध्य भारत में इस दिन होगी बारिश - (kal ka Mausam)

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Weather) में 16 से 18 अक्टूबर, विदर्भ में 17 से 18 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 12 से 18 अक्टूबर के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बरसात होगी। 

पूर्वी भारत में 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश - 


पूर्वी भारत में भी मौसम बदला हुआ है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 13 अक्टूबर के बीच अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 14 से 18 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल में जमकर बादल बरसेंगे।

16 से 18 अक्टूबर के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12 अक्टूबर, झारखंड (Jharkhand ka mausam) में 12 अक्टूबर और 16 से 18 अक्टूबर के दौरान बिहार में 12 से 18 अक्टूबर के दौरान, उड़ीसा में बारिश होने की संभावना है। 12 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान बिजली कड़कने के साथ बहुत तेज बरसात हो सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट - (Weather update)


पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर, असम, मेघालय में 12 से 18 अक्टूबर (18 October tak ka mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12 से 16 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी। वहीं 13 से 14 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 से 6 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कुछ जगहों पर अति भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।