19 अक्टूबर का मौसम : तापमान में गिरावट, इन राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (weather updates) बीते दिनों कई राज्यों में काफी तेज रफ्तार की आंधी के साथ भारी बरसात देखने को मिली है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर तक के मौसम (19 October ka Mausam) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अपडेट के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
आज किन राज्यों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज जोरदार हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश (heavy rain in kerala) के आसार जताए गए हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक की कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
आगामी 24 घंटे में भी कई राज्य में तापमान (Weather Temprature) एकदम साफ रहने वाला है। इस दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
19 अक्टूबर को मौसम का हाल
18 अक्टूबर को सिर्फ कुछ ही राज्यों में मौसम (Mausam ka Taja Update) एकदम खराब रहने वाला है। इस दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती है और कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना है।
19 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
19 अक्टूबर की बात करें तो 19 अक्टूबर को 5 राज्यों में बारिश (Rain on October 19) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल का नाम शामिल है, जहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
20 अगस्त को सिर्फ तीन ही राज्यों में बारिश (Rain Alert In Uttar Bharat) की संभावना ही जताई गई है। इस दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट से सुबह शाम की हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। 21 अक्टूबर को भी इन्हीं तीन राज्यों में बारिश के आसार है। बाकी अन्य राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है।