Kal ka Mausam 21 october : 5 राज्यों में 60 की स्पीड से आंधी तुफान के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
HR Breaking News (Kal ka Mausam 21 october) देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। भारत मौसम विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों में बरसात का एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला आज से शुरू होकर आने वाले कई दिन तक रहने का अनुमान है। चलिए जानते हैं कहां कैसा मौसम रहेगा।
अगले 24 घंटे कहां कैसा रहेगा मौसम (barish kab hogi)
भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग की तरफ से आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (barish ka yellow alert) जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने कड़कने व बिजली गिरने का भी अंदेशा है। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश, 65 की स्पीड से आंधी तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश हो सकती है।
21 अक्टूबर का मौसम (Kal ka mausam 21 October 2026 ka Mausam)
21 अक्टूबर को भी भारत मौसम विभाग की तरफ से 5 राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश होने के साथ-साथ बिजली चमकने व कड़कने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है और यहां बिजली गिरने की भी संभावना है। रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी बारिश का येलो अलर्ट है और यहां पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम (22 October 2026 ka Mausam)
22 अक्टूबर को बारिश का दायरा थोड़ा कम हो जाएगा। इस दिन लक्षद्वीप, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ में बिजली चमकने का भी अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में 22 अक्टूबर को भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा और बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
23 अक्टूबर का मौसम (23 October 2026 ka Mausam)
भारत मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को भी 5 इलाकों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसमें लक्ष्य द्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह रहेंगे। यहां पर भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
24 अक्टूबर का मौसम (24 October 2026 ka Mausam)
24 अक्टूबर को एक बार फिर से बारिश का दायरा बढ़ जाएगा और साउथ इंडिया में कई इलाकों में फिर से बारिश होने की संभावना है। यहां लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने की भी आशंका है और बाकी इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है।
25 अक्टूबर का मौसम (25 October 2026 ka Mausam)
भारत मौसम विभाग की तरफ से 25 अक्टूबर को बारिश का दायरा थोड़ा कम होगा, लेकिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अक्टूबर को भी लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा। यानी कि साउथ भारत में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
26 अक्टूबर को भारत का मौसम (26 October 2026 ka Mausam)
26 अक्टूबर को भी दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 26 अक्टूबर को भी लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने व कड़कने की भी संभावना है।