hrbreakingnews.com

Gold Silver Price 20 October : सोना गिरकर नीचे आया, चांदी की भी चमक घटी, दशहरा पर जानें सोने चांदी का भाव

Gold Silver Price 20 October : दशहरा के दिन सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट से लोगों को त्योहारी सीजन के दौरान राहत मिली है। सोने और चांदी के जेवरात या फिर सिक्का खरीदने वालों की लाइन अब स्वर्णकार की दुकानों पर बढ़ने लगी है। चलिए जानते हैं कहां सोने की क्या कीमत चल रही है। 
 
Gold Silver Price 20 October : सोना गिरकर नीचे आया, चांदी की भी चमक घटी, दशहरा पर जानें सोने चांदी का भाव

HR Breaking News (Gold Silver Price Today) आज सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। विजयदशमी के पावन पर्व पर देश में लोगों को सोना चांदी खरीद (Gold Silver Rate Down) पर काफी फायदा हो सकता है। पिछले दिनों के मुकाबले सोने और चांदी में काफी गिरावट देखी जा रही है। सोने चांदी के दाम गिरने से आमजन को काफी लाभ हो सकता है। वहीं, निवेशकों को ज्यादा गिरावट परेशान भी कर सकती है। चलिए जानते हैं आज कहां क्या चल रही है सोने चांदी की कीमत। 


एमसीएक्स पर चांदी का भाव (MCX Silver Price Update)
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों (Silver Rate Update) में काफी बड़ी गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में ही दस हजार से ज्यादा की गिरावट चांदी में देखी गई है। फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 209825 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 209245 रुपये तो अधिकतम भाव 212750 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। चांदी का ओपनिंग प्राइस 212,319 व पिछला बंद भाव 209,828 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। 


एमसीएक्स पर सोने की कीमत  (MCX Gold Rate Update)
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में भी कटौती देखी जा रही है। सोने का भाव (Gold Price) कल के मुकाबले ही 618 रुपये प्रति दस ग्राम गिर चुका है। वहीं, अब भाव 147300 रुपये प्रति दस ग्राम पर ठहरा हुआ है। सोने का दिन का अधिकतम भाव 147111 रुपये प्रति दस ग्राम और अधिकतम भाव 148574 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का ओपनिंग प्राइस 148,397 व पिछला बंद भाव 147,918 रहा है। 

जेवराती सोने का क्या चल रहा है हाल (Market Gold Price Update 20 October)
मार्केट में जेवराती सोने में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 136,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। सोने की कीमतों में पिछले कुछ ही दिनों में 6 से 7 हजार रुपये तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्योर गोल्ड की बात करें तो यह 148470 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। 

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में बढ़ौतरी सोने में गिरावट (Comex Gold Price)
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स मार्केट (Comex Gold Price Update) में सोने चांदी के दामों में काफी डिफ्रेंस दिख रहा है। सोने में गिरावट चल रही है तो चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोने और चांदी की कीमत (Silver Rate Update) इंटरनेशनल लेवल पर भी पिछले कुछ समय में काफी बदली है। पिछले एक महीने में सोने की कीमत 6 प्रतिशत से अधिक गिर चुकी है। वहीं, चांदी एक महीने में 14 प्रतिशत से ज्यादा डाउन आ चुकी है। 

 

Comex पर चांदी की कीमत
इंटरनेशनल बाजार यानी की कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 57.54 डॉलर प्रति औंस चल रही है। वहीं, इसमें कल के मुकाबले 0.267 डॉलर यानी कि 0.47% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपनिंग प्राइस 57.25 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का दिन का अधिकतम भाव 57.705 डॉलर प्रति औंस व दिन का अधिकतम भाव 56.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 57.273 डॉलर प्रति औंस रहा है।  

Comex पर सोने की कीमत 
कॉमेक्स पर सोने की कीमतों की बात करें तो आज 4,149.90 डॉलर प्रति औंस पर कीमत चल रही है। इसमें कल के मुकाबले 10.20 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई है। यह कल के मुकाबले 0.25% की गिरावट है। वहीं, आज सोने का ओपनिंग प्राइस 4,162.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। दिन का सोने का अधिकतम भाव 4,166.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। दिन का न्यूनतम भाव 4,134.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। यह कल 4,160.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।