धान खरीद का लक्ष्य दूर, 9 साल में सबसे कम
HR Breaking News (dhaan kharid) हरियाणा में धान खरीद का लक्ष्य इस बार पूरा होते नहीं दिख रहा है। हालांकि अभी भी धान खरीद (dhaan kharid) जारी है। इस बार की धान 9 साल में सबसे कम रहेगी। कई कारणों के चलते इस बरा धान उठान के प्रोसेस में वक्त लगा है और धान कई बार बारिश में भी भीगा है, जिसका प्रभाव इसकी खरीद पर पड़ा है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
अनाज मंडी में हुई इतनी धान की आवक
दरअसल, बता दें कि धान खरीद (kab tak hogi dhan khrid) आज 15 नवंबर तक की जानी है और अब तक अनाज मंडी में 50.61 लाख टन धान की आवक हो गई है। गुरुवार को लगभग 39000 टन धान मंडी में आया है।
आगामी 3 दिन इतना ही धान आता है और खरीद का समय नहीं बढ़ाया जाता है तो 51.50 लाख टन के भीतर सिमट सकता है। जबकि मकसद 58 लाख टन तय किया गया है। ऐसे मकसद की तुलना में 6.50 लाख टन कम खरीद रह सकती है।
81 मंडियों में आ रहा धान
इस बार की धान खरीद 9 साल में सबसे कम रहेगी। बीते वर्ष सरकारी एजेंसियों ने 62.13 लाख टन धान की खरीद की थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इस बार धान की खरीद के लिए 249 मंडियां तय की गई थी। धान की आवक बंद होने के बाद 40 मंडियों में धान खरीद बंद हो चुकी है। अभी 81 मंडी में धान आ रहा है। बीते वर्ष प्रदेश की मंडियों से 62 लाख टन धान की सरकारी खरीद (government procurement of paddy) की गई थी।
क्यों किया गया जांच कमेटी का निर्माण
विभाग का दावा है कि पहले दूसरे राज्य का धान मंडियों में बेचा जा रहा था। इस बार सख्ती की गई है। ऐसे में खरीद का आंकड़ा बेहद कम है। वहीं, मंडियों में बाजरे की खरीद (Purchase of millet in markets) पहले ही बंद हो गई है। अब सिर्फ उन किसानों का बाजरा खरीदा जा रहा है, जो किसी वजह से बेच नहीं पाए हैं। इसके लिए जांच कमेटी का निर्माण किया गया है।
हरियाणा में इतने एकड़ में हुई थी धान की फसल
कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 36.97 लाख एकड़ में धान की फसल (Paddy crop in Haryana) की गई थी, जिसमें से 31.12 लाख एकड़ धान की कटाई हो गई है। 5.85 लाख एकड़ में कटाई शेष है। अगले दो या तीन दिन में तेजी से धान की आवक (arrival of paddy) होने की संभावना है। अब तक धान की 10,253 करोड़ रुपए की राशि किसान के अकाउंट में भेजी गई है। इस बार मंडियों से उठान, गोदाम और चावल मिल तक के प्रोसेस में समय लगा है।
किस वजह से धान का उठान रहा धीमा
इस वजह से उठान बहुत धीमा रहा है। मंडियों में धान कई बार बारिश में भीग गया है। कई जगह बोरियों व ढेरियों में धान अंकुरित भी हो गया है। दरअसल, खाद्य और आपूर्ति विभाग (Food and Supplies Department) की ओर से इस बार दूसरे राज्य का धान रोकने के लिए खरीद प्रक्रिया में सख्ती की गई, जिसके चलते धान खरीदने से लेकर जे फॉर्म व उठान तक में काफी वक्त लगा है।
प्रदेश के अनाज मंडी में 50.61 लाख टन में से अब तक 46.62 लाख धान खरीदा जा चुका है, जिसमें से 43 लाख टन का उठान हो गया है। अभी भी 7.61 लाख टन धान मंडियों में पड़ा है।
किन जिलों में कितनी हुई धान की खरीद
2018 में धान की खरीद (Paddy procurement in 2018) 58.82 लाख टन में की गई है। 2019 में 64.71, 2020 में 56.54, 2021 में 55.30, 2022 में 59.37, 2023 में 58.94 लाख टन, 2024 में 54 और 2025 में 62.13 लाख टन और 2026 में 46.62 लाख टन में अभी धान की खरीद (Dhan ki khrid) हुई है। कुरुक्षेत्र जिले में 9.03 लाख टन में धान की खरीद की गई है। कैथल में 8.02, फतेहाबाद में 6.72, करनाल में 5.86, अंबाला 5.86 और सिरसा में 3.31, जींद में 2.47 लाख टन में धान खरीद हुई है।