हरियाणा में 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कहां कितनी बारिश संभव
Haryana Weather Alert : हरियाणा में आसमान में बादल छाए हुए है। प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। दिनभर बादलवाही के बीच बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (Haryana me barish ka alert) हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है। भारत मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 18 जिलों के साथ साथ राजधानी चंडीगढ़ के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Haryana News Update) के प्रभाव से बारिश हो रही है। प्रदेश में अल नीनो के प्रभाव से गर्मी भी बनी हुई है। अल नीनो के प्रभाव से कड़ाके की सर्दी के दिन कम हो गए हैं।
ठंड के दिन हुए कम, बूंदाबांदी का अलर्ट (Haryana me barish ka alert)
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Haryana me Western Disturbence) के प्रभाव से दो दिन के लिए बूंदाबांदी का अलर्ट (Rain alert in Haryana) जारी किया गया था। प्रदेश में कई जिलों में आज बौछारें भी देखने को मिली है। नवंबर के अंत में पारा कुछ गिर सकता है। आधा नवंबर बीत जाने पर भी कड़ाके की ठंड का इंतजार है। कड़ाके की ठंड दिसंबर के अंत में देखने को मिल सकती है।
कहां-कहां हो सकती है बारिश (Barish ka alert Haryana)
हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, पानीपत, करनाल, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद व चंडीगढ़ के लिए बारिश को येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 5 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। बारिश व्यापक क्षेत्र में न होकर, जिले में कहीं कहीं देखने को मिल सकती है। यह अलर्ट आधी रात तक लागू रहेगा। वहीं, 15 नवंबर को भी बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
कब हो सकती है कड़ाके की ठंड (Haryana me winter days 2026)
हरियाणा में अभी कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना होगा। नवंबर के आखिरी तीन-चार दिन में तापमान में गिरावट बड़े स्तर पर हो सकती है। वहीं, कड़ाके की ठंड दिसंबर के अंत में जनवरी की शुरुआत में होने की संभावना है। नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में दिन रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से सर्दी का असर कम हो रहा है। तापमान में काफी ज्यादा अंतर है, जहां 10 से 15 डिग्री के बीच तापमान रहना चाहिए, वहां 12 से 19 डिग्री के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी 22 से 26 डिग्री के मुकाबले 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अल नीनो का असर 18 वर्षों में से 11 में शीतलहर के दिन औसत से कम रहे हैं। ऐसे में इस बार भी शीतलहर कम हो सकती है। अल नीनो ठंड को पूरी तरह नहीं रोकता, पश्चिमी विक्षोभ और दूसरी मौसमी परिस्थितियों से पारा गिरा सकती हैं। कुछ समय शीत लहर चल सकती है।
एक और तूफान आने के संकेत (Haryana me tufan)
वहीं दूसरी तरफ दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है। यह तूफान अवकान नाम का होगा। यह पूर्वी तट से टकराया तो एक महीने के अंदर तीसरा तूफान होगा।
