PM Kisan Yojana : आ गई खुशखबरी, पीएम किसान योजना के पैसा आना शुरू? आपके खाते में कब तक आएगा रुपया
PM Kisan installment date :किसानों के लिए सरकार की तरफ से महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 2,2 हजार की किस्त हर चार महीने में किसानों के खाते में आती है। अब तक 21 किस्त आ चुकी हैं, समाचार आ रहे हैं कि 22वीं किस्त भी आनी शुरू हो गई है।
HR Breaking News (PM Kisan Samman Nidhi) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। किसानों के खाते में जल्द ही पैसा आने वाला है। खबरें आ रही हैं कि एक राज्य में तो किस्त जारी भी हो चुकी है। अब उम्मीद है कि जल्द ही बाकि जगहों पर भी पैसा आ जाएगा।
किसानों का बड़ा सवाल एक ही
देश के करोड़ों किसानों का एक ही बड़ा सवाल है कि उनके खाते में 22वीं किस्त का रुपया कब आएगा। किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसानों के खाते में 2 हजार रुपये आएंगे। दूसरी तरफ सरकार की तरफ से भी लाभार्थियों का डेटा वेरिफिकेशन और e-KYC प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसका भुगतान भी शुरू हो जाएगा। अगली किस्त का भुगतान लेने के लिए किसानों को जरूरी दस्तावेज या औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। इसको जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।
असम में किस्त आने की सूचना
किसानों के लिए अच्छी खबर असम से आ रही है। सूचना मिल रही है कि वहां के किसानों के खाते में 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। वहीं, देशभर के किसानों को जल्द ही यह लाभ मिल सकता है। खबरें आ रही हैं कि 13 मार्च तक देशभर में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा सकता है।
क्या है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बहुत बड़ी योजना है। यह देशभर के किसानों को बिना भेदभाव लाभ देती है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों की तरफ से इस रुपये का प्रयोग बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किया जाता है।
किसान करां ले वैरिफिकेशन
किस्त आने से पहले किसानों को अपने अकाउंट का स्टेटस देख लेना चाहिए। आपका नाम लिस्ट में होना चाहिए। केंद्र सरकार 22वीं किस्त जारी करने से पहले सभी लाभार्थियों की सूची का वेरिफाई करती है। योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचता है। किसी किसान ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है।