{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बारिश का अलर्ट, दिसंबर के पहले सप्ताह में इस दिन संभावना

Haryana Me Baarish :नवंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों के साथ ही हरियाणा में भी ठंड की ठिठुरन बढ़ने लगी है। अब इसी बीच IMD ने हरियाणा (Haryana Me Baarish) में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना हे कि दिसंबर के पहले पखवाड़े में भी मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलने वाला है।
 

HR Breaking News (rain in haryana) देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब सुबह-शाम कोहरा दिखने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में दिसंबर (rain alert in Haryana) की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट से सुबह-शाम की ठंड बढ़ सकती है। खबर में जानिए हरियाणा में कब तक बारिश के आसार जताए हैं।

 

हिसार में बीते दिन न्यूनतम तापमान 


हिसार (Hisar Weather Temprature) में बीते दिन रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो सामान्य से लगभग 3.6 डिग्री कम रहा है। हरियाणा में शनिवार तक घने कोहरे (Dense fog in Haryana) और 3 और 4 दिसंबर को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। मौसम जानकारो का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के जिलों में उत्तर पश्चिम तेज गति की हवा चलने से दिन-रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

दिसंबर के पहले पखवाड़े में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 


हिसार में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Hisar) सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे आया है। सुबह हवा की गति कम होने की वजह से हल्का कोहरा भी दिखने लगा है। 28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। नवंबर के आखिरी दो दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हो सकता है।


3 और 4 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम


इस वजह से 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बूंदाबांदी (Drizzle in northern areas) के आसार है। तेज गति की हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आ सकता है। सहायक पौध संरक्षण अधिकारी का कहना है कि इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। यह लगातार बना रहेगा, तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।