{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Barish Ka Alert : अगले ढाई से 3 घंटे में 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Barish Ka Alert : मानसून लौटने के बाद एक बार फिर से मौसम परिवर्तन दिखाई दे रहा है। दक्षिण भारत में जहां कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं, उत्तर भारत में भी फिर से कहीं-कहीं बारिश होने लगी है। मौसम विभाग की तरफ उत्तर भारत के 5 जिलों के लिए एक बार फिर से गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 

HR Breaking News (Rain in North India) देश में आधे से ज्यादा हिस्से में मानसून की वापसी हो चुकी है। उत्तर भारत, पूर्व भारत, मध्य भारत में पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों से मानसून विदाई ले रहा है। मानसून की विदाई तेजी से चल रही है। इसी बीच उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला दिखाई देने लगा है। अगले 2 से 3 घंटे के बीच उत्तर भारत के 5 राज्यों में एक बार फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 


पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई ज्यादा बारिश (weather forecast) 
 

देश में वर्तमान में मानसून की विदाई होने को है। इसी बीच असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल में 120 से 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम में 70 से 110 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी को लेकर रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, बारामती से मानसून की रेखा वापस लौट रही है। 

 

अक्टूबर में अब तक 74 प्रतिशत बारिश कम (October 2026 ka mausam)
 

मानसून की विदाई के बीच अक्टूबर में अब तक सामान्य से 74% बारिश कम हुई है। आमतौर पर अक्टूबर में 1 से 3 अक्टूबर तक 10.7 एमएम बारिश होती है, जबकि इस बार 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो 3.7 एमएम के बदले 0.5 एमएम बारिश तेज की गई है जो कि 86% कम बारिश है। देश के 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में बारिश (rain in last 24 Hours) नहीं हुई है। वहीं अक्टूबर के महीने में 9 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां बारिश दर्ज नहीं की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में बेहद कम बारिश हुई है, जबकि एक से 3 अक्टूबर तक 16 राज्य में केंद्र शासित प्रदेशों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में चार राज्य में केंद्र शासित प्रदेशों में अत्यधिक बारिश हुई है तो एक में नॉर्मल व 6 में थोड़ी कम बारिश दर्ज की गई है।

अगले ढाई से 3 घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
 

भारत मौसम विभाग (IMD Weather alert) की तरफ से अगले ढाई से 3 घंटे में देश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश का बलरामपुर जिला है, जहां 4:45 पर शाम को अलर्ट जारी हुआ है और 7:45 तक बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का येलो अलर्ट है और 5 एमएम प्रति घंटा तक की बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ बिजली (Lighting) गिरने की भी आशंका है। वहीं, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवा चल सकती है। यहां बादलों की ऊंचाई कम होने से बिजली गिरने की संभावना भी बढ़ रही है। वहीं इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भी 6:00 बजे तक का अलर्ट जारी किया गया है जो कि 3:00 जारी हुआ है। यहां 5 एमएम प्रति घंटा तक की रफ्तार से बारिश हो सकती है।