महेंद्रगढ़ के नारनौल में 2477 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे नए सेक्टर, भूमि अधिग्रहण के लिए गांवों की लिस्ट जारी
HR Breaking News : (New Sector In Narnaul) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में विकास की नई योजना बनाई गई है। नारनौल शहर में रिहायशी और कमर्शियल सेक्टर (Residential and commercial sectors) विकसित करने का प्लान अब आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। नए सेक्टर विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की तरफ से जमीन अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी जारी की गई है। इस योजना के तहत टोटल 2477 एकड़ जमीन पर नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। HSVP द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नारनौल शहर के आसपास के कई गांवों की जमीन को चिन्हित किया गया है। खास बात यह है कि इस योजना में रिहायशी के अलावा कमर्शियल सेक्टर भी बनाए जाएंगे। चलिए जान लेते हैं नारनौल में बनाए जाने वाले नए सेक्टर्स को लेकर HSVP द्वारा जारी किए गए इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
नारनौल में बसाएं जाएंगे ये नए सेक्टर्स (New Sectors In Narnaul)
नारनौल में सेक्टर 2, 3, 4, 5, 6 और 8 को रिहायशी क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्लान बनाया गया है। वहीं, सेक्टर 9 सेक्टर 10A को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। इन सेक्टरों के लिए अलग-अलग जमीन तय की गई है। नई सेक्टर बन जाने से शहर में आवासीय जरूरत के साथ-साथ व्यापारी गतिविधियों को भी बढ़ावा (Boosting business activities) मिलने की संभावना है।
किस सेक्टर के लिए कितनी जमीन की गई तय
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 के लिए दो अलग-अलग हिस्सों में 303 और 245 एकड़ जमीन तय की गई है। सेक्टर 3 के लिए 245 एकड़, सेक्टर 4 के लिए 543 एकड़ और सेक्टर 5 के लिए 256 एकड़ जमीन तय की गई है। इसके अलावा सेक्टर 6 के लिए 372 एकड़ और सेक्टर 8 के लिए 338 एकड़ जमीन तय की गई है।
कमर्शियल सेक्टरों (Commercial sectors in narnaul) की बात करें तो सेक्टर 9 के लिए 260 एकड़ और सेक्टर 10ए के लिए 160 एकड़ जमीन रखी गई है। इस तरह कुल 2477 एकड़ जमीन पर विकास की योजना बनाई गई है।
इन गांवों की जमीन भी होगी शामिल (narnaul news hindi)
भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सूची (List related to land acquisition) में नारनौल के अलावा आसपास के कई गांवों के नाम शामिल हैं। इनमें किरोड़ अफगांव, नसीबपुर, नूनी अव्वल, नांगतिहरी और मीरपुर शामिल हैं। अलग-अलग सेक्टरों के लिए इन गांवों की जमीन तय की गई है।
सेक्टर 2 और सेक्टर 3 के लिए किरोड़ अफगांव का नाम दर्ज है। वहीं सेक्टर 2 के दूसरे भाग में नारनौल नसीबपुर और नूनी अव्वल शामिल है। सेक्टर 4 में नांगतिहरी, नारनौल, नसीबपुर और नूनी अव्वल का नाम है। सेक्टर 5 के लिए नसीबपुर और नूनी अव्वल तथा सेक्टर 6 के लिए मीरपर, नसीबपुर और नूनी अव्वल की जमीन लिस्ट मे दी गई है।
1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन की तारीख
आवेदन की तारीखको लेकर विभाग की तरफ से पोर्टल पर जानकारी शेयर की गई है, इन योजनाओं के लिए 1 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की तारीख दिखाई गई है। नारनौल में इस योजना के पूरा होने से शहर के विस्तार को नई दिशा मिल सकत है।
