Haryana me barish : हरियाणा में अगली 180 मिनट रहें सावधान, हैवी बारिश का अलर्ट जारी
Haryana me barish : देश के अलग-अलग इलाकों के साथ हरियाणा प्रदेश के मौसम में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बरसात के इस दौर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि अगली 180 मिनट यानी आने वाले 3 घंटे हरियाणा प्रदेश वासियों को सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश में अगले 3 घंटे व्यापक बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Haryana me barish) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश में बरसात से जुड़ा एक नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि अगले 3 घंटे के दौरान हरियाणा प्रदेश (haryana weather news) के ज्यादातर इलाकों में व्यापक बरसात (haryana ka mausam) देखने को मिल सकती है।
इस समय प्रदेश में फसल कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर बरसात का होना किसानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। अनाज मंडियों में भी धान की फसल (dhan ki fasal) पड़ी हुई है और अब बरसात आने की वजह से वह खराब हो सकती है। चलिए चेक कर लेते हैं हरियाणा प्रदेश में होने वाली बरसात को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट (IMD Weather Updates) से जुड़ी पूरी जानकारी।
बीते दो-तीन दिन से हरियाणा राज्य (weather updates) के ज्यादातर इलाकों में बरसात देखने को मिली है। बीते कल भी देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, झज्जर, गुड़गांव, चरखी दादरी, जैसे इलाकों में बरसात देखने को मिली है। आज 30 अक्टूबर के दिन भी आईएमडी की तरफ से प्रदेश की ज्यादातर इलाकों में व्यापक बरसात होने से जुड़ा अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी कर दिया गया है। मानसून के जाने के बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं रुक रहा है। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हाल में IMD की तरफ से अगले तीन घंटे के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
अगले 3 घंटे के दौरान इन इलाकों में होगी बरसात
आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पता चला है कि आज 30 अक्टूबर के दिन हरियाणा प्रदेश के लगभग आठ जिलों में व्यापक बरसात हो सकती है। मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से हरियाणा के पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और सोनीपत में तेज बरसात से जुड़ा अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी दिया गया तथा बताया गया है कि अगले 3 घंटे के दौरान इन इलाकों में व्यापक बरसात के साथ तेज रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है। खराब मौसम के इस दौर में आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।