hrbreakingnews.com

आलू की बंपर पैदावार के लिए जान ले बिजाई का सही समय, बीज और खाद डालने का तरीका

Agriclture News : इन दिनों में आलू, प्याज, मटर की बिजाई के लिए यह सही समय है। एचएयू के विशेषज्ञों ने बताया कि आलू की बंपर पैदावर के लिए प्रति एकड़ 12 क्विंटल बीज व 20 टन खाद का प्रयोग करें। इसी तरह अन्य फसलों के बारे में भी आगे विस्तार से बताया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।      
 
आलू की बंपर पैदावार के लिए जान ले बिजाई का सही समय, बीज और खाद डालने का तरीका

HR Breaking News (Agriclture News) : आलू, प्याज और मटर की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को बिजाई से (bumper potato crop) लेकर फसल की देखभाल तक कृषि विशेषज्ञों की सलाह अपनानी चाहिए। सही किस्म का चुनाव, संतुलित खाद का इस्तेमाल, बीजोपचार और समय पर कीटों व बीमारियों की रोकथाम से फसल की गुणवत्ता बेहतर की जा सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University news) के विशेषज्ञों ने किसानों को इन सब्जियों की खेती के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। चलिए जानते हैं। 

आलू की खेती के लिए ये समय अनुकूल

 

आलू की बिजाई (aalu ki  bijayi k liye time) के लिए यह समय अनुकूल है। किसान अपनी जमीन और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी बादशाह, कुफरी जवाहर, कुफरी सतलुज, कुफरी सिंदूरी, कुफरी पुष्कर, कुफरी पुखराज और कुफरी बहार किस्मों का चयन कर सकते हैं। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज (HAU Vice Chancellor Prof. BR Kamboj) के अनुसार, एक एकड़ में बिजाई के लिए करीब 12 क्विंटल प्रमाणित बीज की जरूरत होती है। किसान सीड प्लॉट तकनीक अपनाकर खुद भी रोगमुक्त बीज तैयार कर सकते हैं।

20 टन गोबर की खाद खेत में लगाए 

 

खेत तैयार करते समय प्रति एकड़ लगभग 20 टन गोबर की खाद मिलाएं। इसके अलावा 54 से 65 किलो यूरिया, 125 किलो सिंगल सुपरफास्फेट और 64 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश का इस्तेमाल करें। बिजाई से पहले आलू के बीजों का 0.25 प्रतिशत इंडोफिल एम-45 (Indofil M-45) के घोल में 5 से 10 मिनट तक उपचार करें। इसके बाद स्वस्थ, साबुत और अंकुरित आलू ही बोएं। सिंचाई के दौरान ध्यान रखें कि पानी मेड़ों के आधे स्तर से ऊपर न पहुंचे।

आलू में खरपतवार और कीटों की रोकथाम जरूरी

एचएयू के डॉ. हंसराज (Dr. Hansraj of HAU) के अनुसार, खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए बिजाई के 2 से 3 दिन बाद प्रति एकड़ 1.5 से 2 लीटर स्टोम्प 30 ईसी (Stomp 30 EC) का छिड़काव किया जा सकता है। हरे तेले और सफेद मक्खी के प्रकोप को रोकने के लिए 300 मिलीलीटर डाईमेथोएट (dimethoate) 30 ईसी को 200 से 300 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। छिड़काव की जरूरत और अंतराल तय करते समय कृषि विशेषज्ञ की सलाह तथा उत्पाद के लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें।

प्याज को पर्पल ब्लॉच से बचाना जरूरी 

प्याज में पर्पल ब्लॉच बीमारी (Purple blotch disease) के लक्षण दिखाई देने पर फसल की जांच कराकर उचित नियंत्रण उपाय अपनाएं। दिए गए कृषि सुझाव के अनुसार, 400 से 500 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (copper oxychloride) को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव किया जाता है। जरूरत पड़ने पर 10 से 15 दिन बाद दोबारा उपचार किया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि विशेषज्ञ से कर लें।

प्याज के पौधों के आसपास मिट्‌टी का रखे ध्यान

बारिश या पानी के बहाव से प्याज के पौधों की जड़ों के पास की मिट्टी हट गई हो तो पौधों के आसपास मिट्टी चढ़ाएं। फसल की बढ़वार के लिए नाइट्रोजन की टॉप ड्रेसिंग बिजाई के लगभग एक महीने बाद और फिर एक महीने के अंतराल पर करने का सुझाव दिया गया है। थ्रिप्स की रोकथाम के लिए फैनवैलरेट 20 ईसी या मैलाथियान 50 ईसी का इस्तेमाल सही मात्रा और कृषि विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करें।

मटर की बिजाई में बीज और कतारों की दूरी का रखें ध्यान

मटर की खेती (pea farming) के लिए पंजाब 89 और बोनविले किस्में चुनी जा सकती हैं। एक एकड़ में लगभग 20 से 30 किलो बीज की आवश्यकता होती है। कतार से कतार की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर रखें, ताकि पौधों की बढ़वार के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। खेत की तैयारी के समय प्रति एकड़ करीब 8 टन गोबर की खाद मिट्टी में मिलाएं। बिजाई के समय 26 किलो यूरिया और 125 किलो सिंगल सुपरफास्फेट (single superphosphate) डालने का सुझाव है। 

मटर को चुरड़ा कीट प्रकोप से बचाएं 

मटर में चुरड़ा कीट का प्रकोप होने पर नियंत्रण के लिए 60 मिलीलीटर सायपरमेथ्रिन 25 ईसी (Cypermethrin 25 EC) को 250 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करने का सुझाव दिया गया है। किसी भी कीटनाशक या फफूंदनाशक का इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह संबंधित फसल और कीट या बीमारी के लिए स्वीकृत हो। इससे फसल की सुरक्षा के साथ अनावश्यक रासायनिक इस्तेमाल से भी बचा जा सकता है।