{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana me Barish : रात 8 बजकर 20 मिनट तक 4 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

Haryana me Barish : हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम खुला हुआ था लेकिन अब एक बार फिर से मौसम में करवट ले ली है और आज रात 8:20 तक हरियाणा प्रदेश के चार जिलों में बरसात होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के इन चार जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जान लेते हैं आज कहां-कहां होगी बरसात। 
 

HR Breaking News : (Haryana me Barish) पिछले काफी समय से भारत देश के अधिकतर इलाकों में मौसम पलटा हुआ है, इसी बीच हरियाणा राज्य के मौसम ने भी करवट ले ली है और भारतीय मौसम विभाग द्वारा हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से बताया गया की रात 8:20 तक हरियाणा राज्य के चार जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। चलिए जान लेते हैं आज कहां-कहां मौसम रहेगा खराब और किन-किन इलाकों में होगी बरसात।

 


इन 4 जिलों में अलर्ट जारी 


आज 26 सितंबर के दिन हरियाणा प्रदेश (haryana weather news) के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदल गया है और अलग-अलग जगह पर काले बादल छा गए हैं इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में आज रात 8:20 तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।


 आईएमडी की तरफ से इन जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट (haryana rain alert) जारी कर दिया गया है और फिलहाल यमुना से लगते पानीपत और सोनीपत के ज्यादातर इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिल रही है। 

 


70 प्रतिशत इलाकों में येलो अलर्ट जारी 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा 26 सितंबर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि आज हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट जारी हुआ है। 


आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि इन इलाकों में मध्यम बरसात के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवा चलने (weather news) की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि आज हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।