Haryana me barish का अलर्ट जारी, अगले 120 मिनट में 3 जिलों में 5MM प्रतिघंटा बारिश की संभावना
HR Breaking News (Haryana Rain Alert 26 September 2026) हरियाणा में इस मानसून में बारिश सामान्य से कम रही है। हालांकि मानसून (Haryana Monsoon Rain) बीतने के बाद एक बार फिर बारिश का मौसम बन रहा है। इससे प्रदेश के किसानों को परेशानी भी हो सकती है। किसानों की धान, नरमा आदि फसलों की कटाई जारी है। ऐसे में बारिश आती है तो किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 घंटे में तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से आगे बढ़ रहे बादल (UP me barish update)
मौसम विभाग की तरफ से यूपी के 2 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है, जिसकी वजह से स्कूलों की छुट्टी तक करनी पड़ी है। वहीं, बादलों का रूख हरियाणा, हिमाचल की तरफ हो सकता है। उत्तराखंड व यूपी के तराई वाले क्षेत्रों और मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश चल रही है। ऐसे में यहां से बादल हरियाणा में भी प्रवेश कर सकते हैं।
इन 3 जिलों में बारिश का अलर्ट किया है जारी
भारत मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट (Barish ka alert Haryana) जारी किया गया है। सोनीपत, महेंद्रगढ़ और नूंह में दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक का अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर 5एमएम प्रति घंटा की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की रफ्तार की हवाएं भी चल सकती हैं।
सामान्य से 25 प्रतिशत बारिश हुई है कम (Haryana me barish ka alert)
हरियाणा (Haryana Barish ka alert) में इस बार सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून में इतनी कम बारिश के कारण हरियाणा में कई जिलों में फसलों पर भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में अब तक 317.5 एमएम बारिश हुई है। वहीं, सामान्य तौर पर 26 सितंबर तक 423.3 एमएम बारिश होती है।
अगले दो दिन खराब रह सकता है मौसम (Haryana me 27 September ka mausam)
हरियाणा में 26 और 27 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
