UP me barish : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
HR Breaking News : (Weather Updates) उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग (IMD Latest Updates) ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बदलते मौसम के इस मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव आम जनजीवन पर असर डाल सकता है।
मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग की तरफ से अपडेट (Weather News) जारी करते हुए बताया गया है कि 19 से 22 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसका असर पूरे उत्तर प्रदेश (UP Weather News) में दिखेगा। 19 तारीख से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ बरसात का सिलसिला शुरू होने वाला है और 22 मार्च तक बरसात का यह दो पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में फैल जाएगा।
इन जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया (Weather News) गया है कि 19 मार्च को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली तथा मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। वही मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान कुछ ऐसा रहा
मंगलवार को तापमान के लिहाज में उत्तर प्रदेश (UP News) का बांदा जिला सबसे गर्म देखा गया, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं वाराणसी में 37.6 और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। खास बात यह रही कि बांदा में ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश की सबसे गर्म रात रही।
बुधवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बाद 19 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना (Weather Alert) है।
तेज हुई धूप, दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी
बीतें कल राजधानी में धूप का असर बढ़ा रहा, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखीगई। IMD के अनुसार, आज भी दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त जारी रह सकती है। हालांकि, आने वाले कल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव हो सकता हैं।
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में फिर से 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
मंगलवार को लखनऊ (Lucknow Weather) का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहले से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।